बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 9 दिसंबर 2021 को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी, शादी के बाद कई बार एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह लाइमलाइट से दूर थी लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कैटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ अपना जन्मदिन मनाने मालदीव के लिए निकल पड़ी है। यहां से विक्की-कैटरीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।














