न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Report: 31-37 और अब 48... तीन दिनों में विक्की कौशल की फिल्म Chhaava ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म 'छावा' (Chhaava) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 9:02:06

Box Office Report: 31-37 और अब 48... तीन दिनों में विक्की कौशल की फिल्म Chhaava ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म 'छावा' (Chhaava) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और तीन दिनों के भीतर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। दूसरे दिन छावा ने 37 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'छावा' ने तीसरे दिन भारत में 48.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल इंडियन नेट कलेक्शन 116.5 करोड़ रुपये हो गया। जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा पहले वीकेंड पर 150 करोड़ के पास पहुंच गया है। यह 2025 की पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने इतनी तेज़ी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर से 'छावा' को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके कलेक्शन में लगातार इज़ाफा हो रहा है। विक्की कौशल की दमदार परफॉर्मेंस और रश्मिका मंदाना की स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

तीन दिनों का कलेक्शन

दिन - कमाई (भारतीय नेट कलेक्शन)
पहला दिन - 31 करोड़ रुपये
दूसरा दिन - 37 करोड़ रुपये
तीसरा दिन - 48.5 करोड़ रुपये
टोटल कमाई - 116.5 करोड़ रुपये

विक्की कौशल ने फिल्म में मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में नजर आए हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। स फिल्म में आशुतोष राणा, डायना पेंटी, विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 'छावा' जल्दी ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ