न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिनेमाघरों में इस दिन से फिर चलेगा ‘वीर जारा’ का जादू, सूर्या ने बताया क्यों टाली ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों को फिर से रिलीज करने का ट्रेंड चल रहा है। ‘मैंने प्यार किया’, ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Sep 2024 2:16:27

2 News : सिनेमाघरों में इस दिन से फिर चलेगा ‘वीर जारा’ का जादू, सूर्या ने बताया क्यों टाली ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों को फिर से रिलीज करने का ट्रेंड चल रहा है। ‘मैंने प्यार किया’, ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कल्ट फिल्में बड़े पर्दे पर दोबारा उतारी गई हैं। अब इस लिस्ट में दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की फिल्म ‘वीरा जारा’ का नाम भी जुड़ने वाला है। फिल्म 13 सितंबर को एक बार फिर से थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 23 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 97.64 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह साल 2004 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। इसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गज सितारे थे। फिल्म के साथ-साथ इसके सारे गाने भी हिट रहे थे। इसमें गुजरे जमाने के दिग्गज संगीतकार मदन मोहन की मधुर धुनों का इस्तेमाल किया गया था। इसे नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था। यह उन दो प्रेमियों की लव स्टोरी है, जिन्हें अलग मजहब और अलग देश से होने कारण लंबी जुदाई का सामना करना पड़ता है। सालों बाद जब वे मिलते हैं, तो एक-दूसरे के लिए प्यार पहले की तरह बरकरार रहता है।

शाहरुख जहां एयर पायलट ‘वीर’ के रोल में नजर आए, वहीं प्रीति स्वीट सी पाकिस्तानी लड़की ‘जारा’ की भूमिका में थीं। शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं। शाहरुख ने पिछले साल अपने फैंस को ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों की सौगात दी थी। प्रीति की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई ‘भैय्याजी सुपरहिट’ थी। अब वह सनी देओल स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ से वापसी करने के लिए तैयार हैं।

veer zaara,veer zaara movie,shahrukh khan,preity zinta,veer zara cinemahall,veer zaara release,suriya,actor suriya,kanguva,rajinikanth,vettaiyan

सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ पहले 10 अक्टूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन...

साउथ इंडियन स्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' को लेकर लंबे समय से फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल खबर ये है कि फिल्म अपनी रिलीज से आगे खिसका दी गई है। इसकी नई रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। जल्द ही मेकर्स नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। सूर्या ने खुद फिल्म आगे खिसकाने का कारण बताया। सूर्या ने अपने भाई कार्थी की फिल्म 'मैयाझागन' के ऑडियो लॉन्च पर कहा कि ढाई साल से भी ज्यादा समय से 1000 से ज्यादा लोगों ने तमिल सिनेमा में एक खास फिल्म 'कंगुवा' पेश करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है।

शिवा से लेकर पूरी कास्ट और क्रू ने ढाई साल तक कठिन जलवायु परिस्थितियों में कड़ी मेहनत की। मुझे पक्का यकीन है कि मेहनत बेकार नहीं जाएगी। मुझे यकीन है कि आप वो प्यार और सम्मान देंगे। जब वो आएगा, तो उसे सब कुछ मिलेगा। 10 अक्टूबर को 'वेट्टैयन' आ रही है। हमें सम्मान के लिए फिल्म को आगे बढ़ाना चाहिए। वह (रजनीकांत) मुझसे सीनियर हैं।

जब मैं पैदा हुआ था, तब उन्होंने अभिनय करना शुरू किया था। वे 50 से अधिक वर्षों से तमिल सिनेमा की पहचान रहे हैं। मुझे लगता है कि सुपरस्टार की फिल्म पहले आना सबसे अच्छा रहेगा। मुझे लगता है कि आप मेरे साथ होंगे। मुझे आपके प्यार और समर्थन की जरूरत होगी। कृपया 'कंगुवा' की टीम के लिए प्रार्थना करें। यह सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन हो।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री