न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2सरे दिन अमिताभ-अनुपम-बोमन की फिल्म 'ऊंचाई' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आया 100% से ज्यादा का उछाल, इतनी हुई कमाई

अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी जैसे दमदार सीनियर एक्टर्स की फिल्म 'ऊंचाई' का क्रेज जनता में खूब देखने को मिल रहा है। पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दे रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Nov 2022 12:57:34

2सरे दिन अमिताभ-अनुपम-बोमन की फिल्म 'ऊंचाई' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आया 100% से ज्यादा का उछाल, इतनी हुई कमाई

अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी जैसे दमदार सीनियर एक्टर्स की फिल्म 'ऊंचाई' का क्रेज जनता में खूब देखने को मिल रहा है। पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दे रहा है। 500 से भी कम थिएटर्स में शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 1.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसके स्क्रीन काउंट के हिसाब से काफी सॉलिड आंकड़ा था। शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट्स आने लगी हैं, जो बता रही हैं कि दूसरे दिन 'ऊंचाई' की कमाई शानदार हुई है।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से मिला अनुमान बता रहा है कि दूसरे दिन यानी शनिवार को 'ऊंचाई' ने एक ऊंची जंप लगाईं है। फिल्म की कमाई में 100% से ज्यादा उछाल आने की रिपोर्ट्स के साथ सामने आ रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर इसने दूसरे दिन 3.50 करोड़ से 3.70 करोड़ रुपये तक कमाए हैं। शुक्रवार के मुकाबले देखें तो 'ऊंचाई' की कमाई शनिवार को ऑलमोस्ट दोगुनी हुई है। फाइनल आंकड़े सामने आने पर दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा हो सकता है। फिल्म ने दो दिन बाद 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

रविवार की एडवांस बुकिंग जोरदार

रविवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरदार देखने को मिल रही है। 'ऊंचाई' ने रविवार की एडवांस बुकिंग से ही 2 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यानी शनिवार के मुकाबले रविवार को भी फिल्म की कमाई एक जोरदार जंप लेने वाली है।

'ऊंचाई' में 3 बूढ़े हो चुके दोस्तों की कहानी है जो अपने चौथे साथी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप का ट्रेक करते हैं। इस कहानी में एक इमोशनल अपील भी है और दोस्ती निभाने का मैसेज भी ऊपर से इसे परिवार के साथ थिएटर्स में भरपूर एन्जॉय किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा