प्लास्टिक की पन्नी से बना क्रॉप टॉप पहन इतराईं उर्फी जावेद, फैंस को पसंद आई क्रिएटिविटी
ग्लैमर गर्ल उर्फी जावेद ने अपने अनोखें ड्रेसिंग स्टाइल से फैशन वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। `फैशन के मामले में जहां आपकी सोच खत्म होती है, ग्लैमर गर्ल उर्फी की सोच वहां से शुरू होती है। इस बार उर्फी ने प्लास्टिक की पन्नी से बना ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 02 Sep 2022 6:34:13
ग्लैमर गर्ल उर्फी जावेद ने अपने अनोखें ड्रेसिंग स्टाइल से फैशन वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। `फैशन के मामले में जहां आपकी सोच खत्म होती है, ग्लैमर गर्ल उर्फी की सोच वहां से शुरू होती है। इस बार उर्फी ने प्लास्टिक की पन्नी से बना ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना है। इस क्रॉप टॉप को उर्फी जावेद ने ब्लू डेनिम पैंट के साथ टीमअप किया है। इस क्रॉप टॉप को वाइब्रेंट लुक देने के लिए उर्फी ने कलरफुल फ्लॉवर पीसेस को भी अटैच किया है। एक्ट्रेस ने हाई पोनीटेल, ईयरिंग्स, पिंक लिपस्टिक, ग्लिटरी आईमेकअप और फ्लॉलेस बेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।