उर्फी जावेद ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। हाल ही में उर्फी को टीवी के फेमस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सेलिब्रेशन पर देखा गया। उर्फी इस इवेंट में बेहद खूबसूरत ब्लू और सिल्वर कलर की कट आउट ड्रेस पहने पहुंची थीं। कट आउट ड्रेस में उर्फी ने अपने लीन फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिए। डीप नेक और फुल स्लीव्स वाले इस आउटफिट में एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा था। उन्होंने खूबसूरत मेकअप के साथ अपने बालों को बन में बांधा था।
![कट आउट ड्रेस में उर्फी ने फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, Jhalak dikhla ja 10 की पार्टी में लूटी महफिल urfi javed,urfi javed news,urfi javed photos,jhalak dikhla jaa 10]()
पैपराजी को पोज देते हुए उर्फी काफी मस्ती करती भी नजर आईं। अब उर्फी जावेद का यह लुक वायरल हो गया है। झलक दिखला जा के इवेंट में शो के कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। इस मौके पर झलक दिखला जा 10 में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स ने जबरदस्त अंदाज में इवेंट में शिरकत की। सभी अपने बेस्ट लुक्स में पहुंचे थे।
उर्फी के अलावा निया शर्मा, नीति टेलर, शिल्पा शेट्टी, धीरज धूपर, मिस्टर फैजू, गश्मीर महाजनी, जोरावर कालरा और पारस कलनावत भी इवेंट में पहुंचे। यह सभी झलक दिखला जा 10 का हिस्सा होंगे।