उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद नाइट ड्रेस पहनकर कैमरे के सामने ऐसी हरकतें करती हुई दिखीं कि हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में उर्फी पैपराजी के सामने कार की खिड़की से बाहर निकलकर जोर-जोर से चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते है कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) ब्लैक कलर की बेहद टाइट और शॉर्ट नाइटी पहकर रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं। उर्फी के हाथ में कोट है और वो खिल-खिलाकर हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। उर्फी जैसे ही कार के अंदर बैठती हैं तो पैपराजी कहते हैं मैम जरा रुक जाइए। तभी उर्फी कहती हैं कि अरे हो गया...अब क्या घर तक आओगे तुम लोग।














