बिंदास और बेबाक उर्फी जावेद अपनी हर पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हमेशा अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली उर्फी इस समय अपने एक डांस वीडियो को लेकर छाई हुई है। उर्फी ने अपने नए वीडियो में शम्मी कपूर के आइकॉनिक सॉन्ग 'ओ हसीना जुल्फों वाली जानेजहां...' पर धांसू डांस करके फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। शम्मी कपूर के गाने पर उर्फी गाने की ट्यून से मैच करते हुए रेट्रो डांस स्टेप्स करते हुए दिखाई दे रही हैं। उर्फी का यह डांस वीडियो देखने के बाद फैंस वाह...वाह...करने लगे हैं।














