अब लो, एक नया ‘सीरियल KISSER’ मार्केट में आ चुका है! 😂😂
नया वीडियो बढ़ा रहा है विवाद
उदित नारायण की एक वीडियो पहले ही वायरल थी, अब दूसरी भी आ चुकी है।
महिलाएं तो बस सेल्फी लेने आई थीं, मगर उदित जी के निशानà
पहले से ही ट्रोल्स के निशाने पर चल रहे उदित नारायण को इस नए वीडियो ने और मुश्किल में डाल दिया है। इस बार भी वह एक महिला फैन के होंठों पर किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। किसी ने उम्र का लिहाज करने की सलाह दी, तो किसी ने उनकी हरकत को अशोभनीय बताया।
मशहूर गायक उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी महिला फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिंगर कभी किसी के गाल पर किस करते दिखते हैं, तो कभी होठों पर। खास बात यह है कि वह एक ही महिला फैन को पहले गाल पर और फिर होंठों पर किस कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों से उदित नारायण के बैक-टू-बैक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सिंगर इसी तरह महिला फैंस को किस करते नजर आए। इस नए वीडियो के बाद नेटिज़न्स का गुस्सा और बढ़ गया है, और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स सिंगर को सीरियल किसर का टैग दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लो, मार्केट में नया सीरियल किसर आ गया है!" तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "यह सिर्फ साधारण किस नहीं, बल्कि होंठों पर किया गया किस है!"
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग सिंगर की उम्र का लिहाज करने की सलाह दे रहे हैं, तो कुछ ने इसे अनुचित व्यवहार करार दिया है।
















