'नो अक्षय, नो हेरा फेरी', राजू के रिप्लेसमेंट पर खिलाड़ी कुमार के फैंस हुए इमोशनल
जब से यह खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार की जगह हेरा फेरी के रीमेक में कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है जब से खिलाड़ी कुमार के फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। परेश रावल ने एक ट्वीट में पुष्टि की कि कार्तिक आर्यन फिल्म 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा होंगे।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 12 Nov 2022 3:51:22
जब से यह खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार की जगह हेरा फेरी के रीमेक में कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है जब से खिलाड़ी कुमार के फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। परेश रावल ने एक ट्वीट में पुष्टि की कि कार्तिक आर्यन फिल्म 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा होंगे। उनके ट्वीट के बाद अक्षय कुमार के फैंस एक्टर और उनकी कॉमेडी फिल्मों के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर का सहारा लिया है। उन्होंने फिल्म के लिए इमोशनल होने के साथ-साथ हैशटैग 'नो अक्षय, नो हेरा फेरी' का इस्तेमाल किया और मेकर्स से अक्षय को वापस लाने की गुजारिश की। अक्षय ने 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। मेकर्स के साथ कई बार बैठक करने के बाद भी बात नहीं बनी, तो उन्हें फिल्म से हटा दिया गया।
Can't imagine anyone replacing Akshay Kumar as raju. He literally made the Raju character iconic.
कई लोगों ने कहा कि वे अक्षय को 'हेरा फेरी 3' में देखना चाहते हैं, न कि कार्तिक को, जिन्हें आखिरी बार 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो अक्षय-स्टारर भूल भुलैया (2007) का एक स्टैंडअलोन सीक्वल था। अक्षय ने वेलकम और आवारा पागल दीवाना के सीक्वल भी छोड़े हैं।
एक फैन ने ट्वीट किया, 'मुझे तो लग रहा था ये सब फेक न्यूज है… ये अक्षय कुमार मेकर्स का तारिका होगा सबसे बड़ी फिल्म की घोषणा करने का। उम्मीद है कि असली हीरो अक्षय ही होंगे कार्तिक आर्यन नहीं। नो अक्षय, नो हेरा फेरी।'
एक ने ट्वीट किया, 'फ़िरोज़ नाडियाडवाला (मेकर), परेश रावल और सुनील शेट्टी, यह हमारा विनम्र अनुरोध है - कृपया हेरा फेरी 3 में राजू (अक्षय कुमार) को वापस लाएं ... यह केवल एक फिल्म नहीं है, यह हमारी ओर से एक भावना है।'
एक ने कहा, 'हेरा फेरी कभी नहीं हो सकती अक्की (अक्षय) के बिना।'
एक फैन ने कहा, 'अगर परेश रावल हेरा फेरी सीरीज का दिल हैं तो अक्षय कुमार आत्मा हैं। अक्षय के बिना हेरा फेरी 3 आत्मा के बिना मृत शरीर की तरह होगी। नो अक्षय, नो हेरा फेरी।'
We Just Can't Imagine #HeraPheri3 Without Our Raju Aka Akshay Kumar 🐐
This Is Reaction Of Every Hera Pheri Fan Right Now 🥲
— Bhushan Kh
एक फैन ने यह भी ट्वीट किया, 'इतने सालों से इंतजार कर रहा था, आज यह सिर्फ खबर नहीं है, यह अक्षय कुमार के हजारों-लाखों फैंस के दिल तोड़ने का दिन है ...'
एक ट्वीट में लिखा गया, 'अक्षय कुमार के बिना यह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। और अब वह वाइब नहीं होगा, हालांकि मैं कार्तिक आर्यन को पसंद करता हूं, लेकिन हमने अक्की सर (अक्षय) के लिए सालों इंतजार किया और अब यह बिल्कुल निराशाजनक है।'
'हेरा फेरी' प्रियदर्शन की निर्देशित एक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में थे। यह बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी।