न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC के फैंस के लिए बड़ी खबर, शो को मिली नई दया बेन, इस एक्ट्रेस को किया शॉर्टलिस्ट

दर्शकों की बेहद मांग पर शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दया बेन के लिए एक एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jun 2022 7:29:12

TMKOC के फैंस के लिए बड़ी खबर, शो को मिली नई दया बेन, इस एक्ट्रेस को किया शॉर्टलिस्ट

पिछले 14 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार घर-घर पॉपुलर है। लेकिन ‘दयाबेन’ शो को लोग काफी मिस करते हैं। अपने अनोखे संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों में घर बना चुकी दया बेन की वापसी की मांग शो मेकर्स से लंबे समय से हो रही थी। ‘टप्पू के पापा’, ‘हे माताजी’ जैसे डायलॉग जैसे ही दिशा अपनी खास आवाज में बोलती थी वैसे ही दर्शकों की हंसी छूट जाती थी। दर्शकों की बेहद मांग पर शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दया बेन के लिए एक एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही ई टाइम्स से बातचीत में असित मोदी ने कहा था, 'दयाबेन का किरदार शो में लौटने वाला है लेकिन, दिशा वकानी इसे नहीं निभाएगी। दिशा के रिप्लेसमेंट के लिए ऑडिशन चल रहे हैं और जल्द ही नई एक्ट्रेस का चुनाव जल्द ही कर लिया जाएगा।'

अब मिली जानकारी के अनुसार दयाबेन का रोल फाइनल कर दिया गया है। 90 के दशक के सिटकॉम 'हम पांच' में अपने प्रतिष्ठित किरदार स्वीटी माथुर के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री राखी विजन को दयाबेन की भूमिका के लिए चुना गया है। राखी एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त है। ‘राखी देख भाई देख’, ‘बनेगी अपनी बात’ जैसे शो के अलावा टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में भी काम कर चुकी हैं।

बता दें कि शो के दर्शक लंबे समय से अपनी फेवरेट दया भाभी यानी दिशा वकानी को मिस कर रहे हैं। दिशा वकानी ने लंबे समय तक इस किरदार को निभाया। दिशा वकानी ने सितंबर 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया और फिर कभी वापस नहीं आईं। तब से मेकर्स और फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। कई बार खबर आई कि दिशा वापसी कर रही हैं लेकिन अब उनकी वापसी की सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?