'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैन्स के लिए एक और टेंशन भरी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से पता चला है कि शैलेश लोढ़ा के बाद 'टप्पू' का रोल करने वाले राज अनादकट भी अब शो से जाने वाले हैं।
राज अनादकट ने 2017 में भव्य गांधी के जाने के बाद शो को जॉइन किया था। पिछले कुछ दिनों से वो शो के सेट पर नहीं नजर आ रहे हैं। इसी वजह से उनके जाने की खबरें आ रही हैं।
शो पर 'भिड़े' का रोल करने वाले एक्टर मंदार चंदवाडकर ने राज अनादकट के जाने की रिपोर्ट्स पर जवाब दिया है। पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आर्टिस्ट के तौर पर, हमें नहीं पता कि उन्होंने शो छोड़ा है या नहीं। लेकिन उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्या हुई थी जिसके कारण वो पिछले कुछ दिनों से शो के लिए शूटिंग नहीं कर रहे। मैंने उन्हें सेट पर नहीं देखा।'














