टीवी की ग्लैमरस क्वीन निया शर्मा इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यह वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में निया उल्टे होकर बैलेंस करती दिख रही हैं। साथ ही पैरों से ‘नमस्कार’ की मुद्रा बनाती दिख रही हैं। सिर के बल हाथों पर इतनी देर तक बैलेंस बनाना आसान नहीं है। यही कारण है कि उनका यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है। निया का यह बैलेंस देखकर टीवी की दुनिया के उनके फ्रेंड्स भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।














