न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुनिशा शर्मा अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का बना रही थी प्रोग्राम, को-स्टार विनीत रैना ने शेयर की सेट की लास्ट फोटो, कहा- नहीं पता था ये आखिरी होगी...

तुनिशा शर्मा का 10 दिन बाद यानी 4 जनवरी बर्थडे था। विनीत ने इंस्टाग्राम पर तुनिशा के साथ चैट का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें दोनों मिलने का प्लान बना रहे थे। विनीत इस चैट में तुनिशा से कह रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Dec 2022 11:21:35

तुनिशा शर्मा अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का बना रही थी प्रोग्राम, को-स्टार विनीत रैना ने शेयर की सेट की लास्ट फोटो, कहा- नहीं पता था ये आखिरी होगी...

20 साल की उम्र में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का इस दुनिया को छोड़ कर जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। तुनिशा शर्मा 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रही थीं और शनिवार को शो के लिए शूट पर पहुंची थीं। शो के सेट पर ही उन्होंने मेकअप रूप में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। तुनिशा के साथ 'अली बाबा' में काम कर चुके, एक्टर विनीत रैना ने अब सोशल मीडिया पर उनसे अपनी आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। विनीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तुनिशा का एक फोटो भी शेयर किया जो उन्होंने शो के सेट पर लिया था। तुनिशा शर्मा ने चैट में विनीत को बर्थडे पार्टी देने की बात भी कही थी।

आपको बता दे, तुनिशा शर्मा का 10 दिन बाद यानी 4 जनवरी बर्थडे था। विनीत ने इंस्टाग्राम पर तुनिशा के साथ चैट का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें दोनों मिलने का प्लान बना रहे थे। विनीत इस चैट में तुनिशा से कह रहे हैं, 'अब हम सबको जरूर मिलना चाहिए।' इसके जवाब में तुनिशा ने लिखा, 'बहुत ही जल्दी'। अपने कोस्टार को तुनिशा शर्मा ने आगे कहा, 'जल्दी मिलो आप, प्लान करते हैं। और मेरा बर्थडे भी आ रहा है, तब तो पार्टी होगी। 4 (जनवरी) को।' विनीत रैना ने टूटे हुए दिल और रोते हुए इमोजी के साथ तुनिशा के साथ अपनी आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

tunisha sharma,tunisha sharma news in hindi,tunisha sharma birthday planning,tunisha sharma suicide news in hindi

विनीत के पास तुनिशा की आखिरी तस्वीर

तुनिशा की एक फोटो भी विनीत ने शेयर की, जो शो के सेट पर क्लिक की हुई है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये है वो तस्वीर जो मैंने क्लिक की थी। मुझे नहीं पता था कि ये आखिरी होगी। तुमने कहा था कि मैं जैसे ही मुंबई वापिस लौटूंगा तुम मुझसे मिलोगी, और हम एक बार फिर से तुम्हारा बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे, और तुम मेरे लिए गाना गाओगी। ये ठीक नहीं है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले एंजेल...मैं तुम्हें हमेशा अपने दिल में रखूंगा।'

तुनिशा ने 'अली बाबा' शो पर अपने कोस्टार और अच्छे दोस्त शीजान खान के मेकअप रूम में आत्महत्या की। पुलिस ने एक्‍ट्रेस की मां के बयान के बाद तुनिशा के को-स्‍टार शीजान मोहम्‍मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि तुनिशा और शीजान रिलेशन में थे। बीते दिनों दोनों का ब्रेकअप हुआ, जिसके बाद तुनिशा हताश और निराश हो गई थी और इसी के चलते सुसाइड जैसा कदम उठाया। आज रविवार को पुलिस शीजान को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी, ताकि पूछताछ के बाद मामले की तह तक पहुंचा जा सके। शीजान मोहम्‍मद खान के ख‍िलाफ आईपीसी की धारा 306 यानी आत्‍महत्‍या के लिए उकासाने का केस दर्ज किया गया है। तुनिशा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी वजह से जांच में नया मोड़ आया। पुलिस का कहना है कि वह अब सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच करेगी। ये भी बताया जा रहा है कि जिस समय तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठाया, उस समय वो शीजान के मेकअप रूम में थीं।

बता दे, तुनिशा ने शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 'अली बाबा' शो के सेट पर ही मेकअप रूम में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। महज 20 साल की तुनिशा शर्मा की मौत ने सभी को सन्न कर दिया है। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शीजान की ग‍िफ्तारी के बाद अब पुलिस सीरियल के अन्य स्टाफ से भी पूछताछ करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत