न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tunisha Sharma Suicide: तुनिषा शर्मा के को-एक्टर शिजान मोहम्मद खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मां ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में उनके को-एक्टर और कथित ब्वॉयफ्रेंड शिजान मोहम्मद खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 11:51:25

Tunisha Sharma Suicide: तुनिषा शर्मा के को-एक्टर शिजान मोहम्मद खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मां ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में उनके को-एक्टर और कथित ब्वॉयफ्रेंड शिजान मोहम्मद खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। इसी आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के इस मामले में तुनिषा शर्मा की मां ने शिजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस सेट पर मेकअप रूम में पहुंची और काफी देर तक वहां से वापस नहीं लौटीं। इसके बाद वहां मौजूद लोग मेकअप रूम पहुंचे और देखा तो वो फांसी के फंदे पर लटक रही थी। तुनिषा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जेजे हॉस्पिटल भेजा गया है। शव का पोस्टमार्टम कल यानी रविवार को किया जाएगा।

एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया कि तुनिषा शर्मा ने सीरियल के सेट पर सुसाइड कर लिया है। उनकी मां ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी और तुनिषा के को-एक्टर शिजान मोहम्मद खान टीवी सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में मुख्य भूमिका में थे।

तुनिषा शर्मा कई टेलीविजन सीरियल्स में एक्टिंग कर चुकी थीं। उन्होंने सोनी टीवी के शो 'महाराणा प्रताप' में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। इसमें उन्होंने चांद कंवर की भूमिका निभाई थी। तब से, उन्होंने कई शो और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें सबसे प्रमुख रूप से कैटरीना कैफ के बचपन के रोल शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप