निक्की तंबोली ने ब्रांड न्यू मर्सिडीज Benz GLE कार खरीदी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लग्जरी कार संग कई सारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। निक्की ने जो कार खरीदी है उसकी कीमत 85.8 लाख से शुरू होकर 1 करोड़ तक होती है। फोटोज में निक्की के फादर भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में निक्की को नई गाड़ी खरीदने की खुशी में केक काटते हुए देखा सकता सकता है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस पूजा करते हुए भी नजर आ रही हैं।
निक्की ने अपनी ब्रांड न्यू लग्जरी कार संग तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पापा का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया है। निक्की ने कार संग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे हमेशा ऊपर उठाने के लिए और कभी झुकने ना देने के लिए आपकी शुक्रगुजार हूं। हमेशा आपकी लिटिल गर्ल रहूंगी।














