न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'नागिन 6' फेम महक चहल, शख्स ने बेवकूफ बनाकर लूटे 49,000

साइबर फ्रॉड से आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी के सेलेब्स भी अछूते नहीं हैं। टीवी एक्ट्रेस नागिन 6 की एक्ट्रेस महक चहल (Mahek Chahal) के साथ ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 10:04:53

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'नागिन 6' फेम महक चहल, शख्स ने बेवकूफ बनाकर लूटे 49,000

साइबर फ्रॉड से आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी के सेलेब्स भी अछूते नहीं हैं। टीवी एक्ट्रेस नागिन 6 की एक्ट्रेस महक चहल (Mahek Chahal) के साथ ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) हो गई है। महक ने 12 जुलाई को इस ठगी में 49,000 हजार रुपये खो दिए। इसे लेकर उन्होंने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में शिकयत भी दर्ज करवाई है।

महक चहल के साथ हुआ फ्रॉड

नागिन 6 फेम महक चहल ने बताया है कि 12 जुलाई को उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। उन्होंने कहा, 'मैंने गुरुग्राम एक पार्सल भेजने के लिए ऑनलाइन कोरियर के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया था। वहां से मुझे एक फोन नंबर मिला, फिर मैंने कॉल पर एक शख्स से बात की। शख्स ने मुझे कहा कि वो एक पॉपुलर कोरियर कंपनी में काम करता है। इसके बाद उसने कहा कि वो कोरियर भेजने में मेरी मदद करेगा और फिर उसने मुझे एक वेबसाइट पर जाकर 10 रुपये ट्रांसफर करके रजिस्ट्रेशन करने को कहा।'

उन्होंने आगे कहा, 'शख्स ने मुझसे मेरे पेमेंट के तरीके के बारे में पूछा तो मैंने कहा कि मैं गूगल पे कर रही हूं। हालांकि जब मैंने गूगल पे से कोशिश की, तो पेमेंट नहीं हुआ। तब उस शख्स ने मुझे एक लिंक दिया और कहा कि इसमें अपनी UPI डिटेल्स डालिए। इसके बाद उसने मुझे एक एंक्रिप्ट मैसेज भेजा और कहा कि इसे 20 सेकंड में किसी और को फॉर्वर्ड कर दो। पहली बार में तो मैं नहीं कर पाई, लेकिन उसने जब दूसरी बार लिंक भेजा तो मैंने उसे फॉर्वर्ड कर दिया। ऐसा करते ही मेरे बैंक अकाउंट से पैसे निकल गए और मुझे बैंक से मैसेज आया। मैंने अपने बैंक को तुरंत कॉल किया और अपने सारे अकाउंट और कार्ड्स फ्रीज करवा दिए।'

पुलिस से मांगी मदद

उन्होंने पुलिस से मदद लेने के बारे में बताया, 'साइबर विंग ने फुर्ती से मेरी मदद की। उन्होंने FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी। मैं इस वाकये के बाद हिल गई हूं। यह सोचकर डर लगता है कि लोगों के साथ 5 मिनट में ऑनलाइन धोखाधड़ी हो सकती है। फ्रॉड करने वाले लोगों को पहचान पाना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि वह तुरंत ही अपनी सिम बंद कर देते हैं। आपको पता लगाने का मौका ही नहीं मिलता। मुझे पूरा दिन इस वाकये को लेकर चीजें संभालनी पड़ीं। इसके लिए मैंने अपना नागिन का शूट भी कैंसिल किया है।'

वर्कफ्रंट की बात करे तो महक चहल इन दिनों एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 6' में निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। इससे पहले महक चहल को बिग बॉस 5 में देखा गया था। वह सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में काम कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो