न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कावेरी प्रियम का कास्टिंग काउच पर चौकाने वाला खुलासा, बोली - डायरेक्टर ने दिया ऐसा प्रपोजल...बहने लगे आंखों से आंसू

'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) टीवी शो में कुहू का किरदार निभाने वाली कावेरी प्रियम ने कास्टिंग काउच पर चौकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में स्ट्रगल के दौरान कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Sep 2022 1:26:43

कावेरी प्रियम का कास्टिंग काउच पर चौकाने वाला खुलासा, बोली - डायरेक्टर ने दिया ऐसा प्रपोजल...बहने लगे आंखों से आंसू

'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) टीवी शो में कुहू का किरदार निभाने वाली कावेरी प्रियम ने कास्टिंग काउच पर चौकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में स्ट्रगल के दौरान कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था। 'ईटाइम्स' को दिये इंटरव्यू में कावेरी ने अपने एक्टिंग करियर पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने डेब्यू से पहले बहुत कुछ झेला है।

कावेरी बताती हैं कि वो मुंबई अपनी आंखों में एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आई थीं। शायद तब कावेरी को एहसास नहीं था कि वो क्या फेस करने वाली हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि मायानगरी में उन्हें रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं था। उन्हें कोई बताने वाला नहीं था कि ऑडिशन्स कहां और कैसे देने होते हैं। कावेरी कहती हैं कि उन्हें उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताया गया, जिन्होंने शॉर्टकट रास्ता अपनाकर बड़ा मुकाम हासिल किया। उस वक्त कावेरी ने इन सब बातों पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वो अपनी मेहनत के दम पर आगे जायेंगी।

इंटरव्यू में अपने बीते दिनों को याद करते हुए कावेरी बताती हैं कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक ऐसा प्रपोजल दिया जिससे वो असहज हो गईं। कास्टिंग डायरेक्टर की बात सुनने के बाद कावेरी को एक बड़ा झटका लगा। वो अंदर से बुरी तरह टूट गई थीं। वो बताती हैं कि मैं जैसे ही ऑटो में बैठी, आंखों से आंसू बहने लगे।

कावेरी का कहना है कि उन्होंने एक्ट्रेस बनने के लिये काफी मेहनत की थी। पर वो जितनी मेहनत कर रही थीं। उनके साथ उतना ही बुरा बर्ताव किया जा रहा था। मन में बहुत सारे सवाल चल रहे थे। इन सवालों के साथ कावेरी ने बहुत सी बातें सोचीं। पर फिर अपने आंसू पोछे और खुद से वादा किया कि वो एक्ट्रेस बनकर रहेंगी। वो भी अपने टैलेंट पर। यही नहीं, एक बार एक डायरेक्टर ने कावेरी से ब्रेक देने के बदले पैसों की मांग भी की थी। उन्हें कमजोर महसूस कराने की कोशिश भी हुई। इन सारी बातों से वो काफी हताश हो गई थीं।

फिर उन्होंने फैमिली को कॉल करके सारी बातें शेयर की। परिवार के समझाने पर कावेरी फिर से उठीं और ऐसे उठीं कि दोबारा उनसे कोई इस तरह की बात नहीं कर पाया। दो साल के संघर्ष के बाद कावेरी को 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में काम करने का मौका मिला और आज उन्हें हर कोई जानता है।

बता दे, कावेरी प्रियम ने 'ये रिश्ते हैं प्यार के' शो के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस शो में निगेटिव किरदार उन्होंने खुद की पहचान बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत