मोस्ट गॉर्जियस एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जेनिफर के इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट की। जेनिफर ने अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर करके फैंस को स्पेशल ट्रीट दी है। जेनिफर ने येलो कलर की बिकिनी में अपनी कुछ बोल्ड फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में जेनिफर बीच पर चिल करते हुए नजर आ रही हैं। फैंस को जेनिफर का लुक काफी पसंद आ रहा हैं।














