न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल? 101 करोड़ की ओपनिंग के बाद पहले मंडे सिर्फ 7.45 करोड़ का कलेक्शन

यश की ‘टॉक्सिक’ ने छठे दिन यानी पहले सोमवार को सिर्फ 7.45 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 221.55 करोड़ रुपये हो गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 01 Sep 2026 8:40:08

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल? 101 करोड़ की ओपनिंग के बाद पहले मंडे सिर्फ 7.45 करोड़ का कलेक्शन

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ गई। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 101 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। हालांकि इसके बाद हर दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई। अब फिल्म के पहले सोमवार यानी रिलीज के छठे दिन की कमाई सामने आ गई है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने छठे दिन यानी पहले मंडे को भारत में करीब 7.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की देशभर में कुल नेट कमाई 221.55 करोड़ रुपये हो गई है। यानी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद अब फिल्म की कमाई की रफ्तार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

पहले दिन ही दिखाया था दम

‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन ही 101 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की थी। यह कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी।

लेकिन दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई। शुक्रवार को फिल्म ने 37.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन 25.15 करोड़ रुपये रहा, जबकि रविवार को फिल्म की कमाई 23 करोड़ रुपये तक पहुंची।

वीकेंड पर कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन आंकड़े उस तरह नहीं आए। इसके बाद पहले सोमवार को फिल्म की कमाई सीधे सिंगल डिजिट में पहुंच गई।

दर्शकों से मिला-जुला नहीं, निगेटिव रिस्पॉन्स

फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया ज्यादातर नकारात्मक बताई गई है। खास तौर पर इसकी कहानी और ज्यादा हिंसा को लेकर निराशा की बात सामने आई। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी बढ़त मिली, लेकिन उसके बाद लगातार गिरती कमाई ने इसकी रफ्तार पर असर डाला।

यश के साथ नजर आए ये सितारे

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है और राया नाम के एक ताकतवर गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह हिंसा और धोखे के जरिए अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा करता है। फिल्म में उसके अपनी बहन गंगा के साथ रिश्ते को भी दिखाया गया है, जिसका किरदार नयनतारा ने निभाया है। यश ने फिल्म में डबल रोल किया है।

फिल्म अपने इंटीमेट सीन और हिंसक दृश्यों को लेकर भी चर्चा में रही है। अब पहले सोमवार की कमाई सिंगल डिजिट में आने के बाद ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सबकी नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, केजीएफ की छाया से बाहर नहीं आए यश

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब