न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिग्गज थिएटर आर्टिस्ट आलोक चटर्जी का निधन, भगदड़ में घायल बच्चे से मिले अल्लू, वीडियो वायरल

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज थिएटर आर्टिस्ट और एक्टर आलोक चटर्जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल्ली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 1:43:06

2 News : दिग्गज थिएटर आर्टिस्ट आलोक चटर्जी का निधन, भगदड़ में घायल बच्चे से मिले अल्लू, वीडियो वायरल

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज थिएटर आर्टिस्ट और एक्टर आलोक चटर्जी (64) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD) से गोल्ड मेडलिस्ट रहे और मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय (MPSD)के पूर्व निदेशक आलोक ने आज मंगलवार (7 जनवरी) तड़के 3 बजे अंतिम सांस ली। आलोक की पत्नी शोभा चटर्जी ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थे। उनके शरीर में इन्फेक्शन फैल गया था, जिससे कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। छात्रों और मित्र मंडली के बीच आलोक को ‘दादा’ कहा जाता था। आलोक ने ‘डेथ ऑफ अ सेल्समैन’, ‘नटसम्राट’ और ‘आनंदमठ’ जैसे प्ले का प्रोडक्शन किया था। एक शिक्षक के तौर पर उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में कार्य किया था। वे अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में भी पढ़ा चुके थे।

आलोक ने ‘महारानी’ व ‘हसीन दिलरुबा’ जैसी वेब सीरीज और ‘पटना शुक्ला’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। मध्य प्रदेश के दमोह में जन्मे आलोक 8वीं कक्षा पास कर जबलपुर चले गए थे। इसके बाद वे भोपाल में बस गए। बाद में उन्होंने NSD से डिग्री हासिल की। दिवंगत दिग्गज कलाकार इरफान खान उनके क्लासमेट थे। आलोक दिवंगत एक्टर ओम पुरी के बाद NSD से बेस्ट एक्टिंग के लिए गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले दूसरे शख्स थे।

alok chaterjee,theater artist alok chaterjee,alok chaterjee death,alok chaterjee passes away,om puri,irrfan khan,alok nsd,allu arjun,pushpa 2 the rule,allu injured boy

4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की मूवी ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था हादसा

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। उनकी मूवी ‘पुष्पा 2 : द रूल’ की 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग के लिए काफी भीड़ उमड़ी थी। जैसे ही अल्लू पहुंचे, वहां भगदड़ मच गई। इस कारण एक महिला रेवथी की मौत हो गई थी। वह अपने पति भास्कर, बेटे श्री तेज और बेटी संविका के साथ पहुंची थीं। श्री तेज भी घायल हो गया था।

महिला की मौत के बाद थिएटर प्रबंधकों और अल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अल्लू को जेल भी जाना पड़ा था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अल्लू आज मंगलवार (7 जनवरी) को 9 साल के श्री तेज से मुलाकात करने निजी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ फिल्म के निर्माता दिल राजू भी थे।

उन्होंने बच्चे का हालचाल पूछा। इससे पहले जब अल्लू को अंतरिम जमानत मिली थी, तब उन्हें श्री तेज से मिलने की अनुमति नहीं थी। अल्लू ने रेवथी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को 25 लाख रुपए की मदद दी थी। बाद में उन्होंने यह राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ