न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

The Kashmir Files: 'ड्रम में जिस आदमी को गोली मारी थी वह मेरे चाचा थे', फिल्म के सीन पर छलका पीड़िता का दर्द

दूरसंचार अधिकारी बाल कृष्ण गंजू की भतीजी ने इस मुद्दे पर अपनी बात कही है। वह इन दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रही हैं। उन्होंने कहा है कि चावल के ड्रम में जिस आदमी को गोली मारी गई थी, वह मेरे चाचा थे। उन्हें गोलियों से भून दिया गया था। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में इस सीक्वेंस को दिखाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 8:53:15

The Kashmir Files: 'ड्रम में जिस आदमी को गोली मारी थी वह मेरे चाचा थे', फिल्म के सीन पर छलका पीड़िता का दर्द

बॉलीवुड मूवी द कश्मीर फाइल्स की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस फिल्म को देखने के लिए भारी मात्रा में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे है। जिससे इस फिल्म की कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। फिल्म को बढ़िया वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है। लेकिन इस फिल्म को लेकर विवाद भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। बता दें कि फिल्म में एक दृश्य फिल्माया गया है। जिसमें एक व्यक्ति को गोली मार दी जाती है, वह व्यक्ति चावल के ड्रम में छिपा होता है। लेकिन बर्बरता के साथ उस पर गोलियां दाग दी जाती हैं। अब वह पीड़िता सामने आई हैं, जिसके परिवार के साथ ये वाकया हुआ था।

बता दें कि दूरसंचार अधिकारी बाल कृष्ण गंजू की भतीजी ने इस मुद्दे पर अपनी बात कही है। वह इन दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रही हैं। उन्होंने कहा है कि चावल के ड्रम में जिस आदमी को गोली मारी गई थी, वह मेरे चाचा थे। उन्हें गोलियों से भून दिया गया था। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में इस सीक्वेंस को दिखाया गया है।

कोटा में धारा 144 लागू

गौरतलब है कि जब से यह फिल्म रिलीज हुई है, तब से यह विवादों में घिर गई है। बता दें कि फिल्म को लेकर प्रदर्शन का दौर भी जारी है। राजस्थान के कोटा में आज यानी 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी। 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर कोटा जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील त्योहार चेटीचंड, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, जुमातुल विदा, बैसाखी और अन्य त्यौहार आ रहे हैं। इसके साथ ही सिनेमाघरों में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के मद्देनजर भी कानून व्यवस्था बनाए रखना काफी जरूरी है। भीड़ एकत्र होने, धरने, प्रदर्शन, सभा और जुलूस पर रोक लगाई गई है।

हालांकि इस पाबंदी को लेकर फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

उधर, सोमवार को फिर से टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का इस्तेमाल कर रही है। सीएम केसीआर ने भड़कते हुए कहा, दिल्ली में कश्मीर के पंडितों का कहना है कि उन्हें राहत नहीं मिली, वे पुनर्वास के लिए रो रहे हैं और बीजेपी फिल्म को वोट के लिए इस्तेमाल कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद