'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले रणबीर कपूर का एक 11 साल पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें गोमांस खाना बहुत पसंद है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी थी। इस बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का भी एक पुराना वीडियो सामने आया था जिसमें वो भी बीफ खाने को लेकर बात करते हुए दिखाई दिए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब विवेक अग्निहोत्री ने बीफ वाले बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दावा किया है कि उस वीडियो को एडिट किया गया है। वो पहले बीफ खाते थे, अब नहीं खाते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो बीफ नहीं, बल्कि बफ (बफेलो) की बात कर रहे थे। ब्रूट इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब पुराने बीफ वाले वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसे एडिट किया गया है।
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'लोग बिना बात के चीजों को बढ़ा चढ़ा कर बताते हैं। एक वीडियो क्लिप है, जो वे चला रहे हैं। उन्होंने उसमें साउंड को एडिट कर दिया है। हां मैंने इंटरव्यू में कहा था कि मैं बीफ खाता था, अब मैं बीफ नहीं खाता हूं। उन्होंने 'नहीं' को एडिट कर दिया। ऐसे में सुनने वालों को लगा मैं अभी भी बीफ खाता हूं।
They will never show you this video of @/vivekagnihotri who is a #beef eater too, and that's his personal choice.
But it won't fit their narrative and agenda, But You guys stay away from those guys and keep booking tickets and enjoy #Brahmastra in theatresवीडियो को बताया एडिटेड
सके बाद विवेक अग्निहोत्री ने आगे बताया कि वो बीफ (गोमांस) नहीं, बल्कि बफेलो (भैंस का मांस) है। उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो आपको पसंद नहीं करते हैं। वे आपका विरोध करते हैं। बदनाम करना चाहते हैं। आपका मजाक उड़ाना चाहते हैं। मुझ पर यकीन करें, मुझे दिल से सच में उनसे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मुझे पता है कि मैं कौन-सा गेम खेल रहा हूं। मुझे खेल के नियम पता है। मुझे पता है कि कैसे चोट पहुंचाई जा सकती है, लेकिन मुझे कोई दिक्कत नहीं है। जहां तक बीफ की पुष्टि वाली बात है तो उसे सुनकर ऐसा लगता है कि मैं हर दिन बीफ खाता हूं। तो इंडिया में आपको गोमांस नहीं मिलता है। ये Buffalo (भैंस) है।''मैं सख्त शाकाहारी परिवार से आता हूं'
विवेक अग्निहोत्री ने आगे बताया कि वो बहुत ही सख्त शाकाहारी परिवार से बिलॉन्ग करते हैं। वो कहते हैं, 'इसलिए जब युवा लड़के और लड़कियां आते हैं तो वे विद्रोही होते हैं। मैं बहुत ही सख्त शाकाहारी परिवार से आता हूं। मेरी मां कभी प्याज या लहसुन नहीं खाती थी। इसलिए मैं उस फैमिली से आता हूं, जो लौकी खाता है। इसलिए जब आप यंग होते हैं तो आप विद्रोह करना चाहते हैं। आप पहले सिगरेट पीना शुरू करते हैं। फिर आप शराब का सेवन करते हैं और फिर वो सब चला जाता है। एक रेस्टोरेंट है, जहां हर कोई जाता है। मेरे समय में मेरा जानने वाला हर कोई वहां जाता था। तो हो सकता है कि मैं कभी-कभी वहां गया और उन चीजों को खा लिया या आप इंडिया के बाहर ट्रैवल कर रहे हैं और आप वो खा लेते हैं, जो बर्गर के साथ होता है। ऐसा नहीं है कि आप बीफ ऑर्डर कर रहे हैं और इसे इंजॉय कर रहे हैं।'














