न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं होगी दिशा वकानी की वापसी, शो के प्रोड्यूसर ने किया साफ

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' (Dayaben) की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) साल 2018 से शो से गायब हैं। दरअसल, मां बनने के बाद से वो ब्रेक पर हैं। जब से दिशा मैटरनिटी ब्रेक पर गईं हैं तभी से शो के मेकर्स उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 June 2022 2:59:43

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं होगी दिशा वकानी की वापसी, शो के प्रोड्यूसर ने किया साफ

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' (Dayaben) की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) साल 2018 से शो से गायब हैं। दरअसल, मां बनने के बाद से वो ब्रेक पर हैं। जब से दिशा मैटरनिटी ब्रेक पर गईं हैं तभी से शो के मेकर्स उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लोग आस लगाए हुए हैं कि जल्दी ही शो में दयाबेन की एंट्री होगी। दरअसल, हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया गया था जिसमें इशारा दिया गया कि 'दयाबेन' वापस आ रही हैं। शो में दिखाया जा रहा था कि साले सुंदरलाल ने जीजा जेठालाल से वादा किया था कि वो दयाबेन को लेकर इस बार मुंबई जरूर आएंगे। वो आए तो सही लेकिन उनके साथ दयाबेन नहीं बल्कि उनका कट आउट था। जिसकी वजह से जेठालाल बड़े मायूस हो गए। इस बीच शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने दयाबेन की शो में वापसी की ओर इशारा देते हुए कहा था कि ये किरदार दिशा वकानी के साथ या उनके बिना शो में वापसी करेगा।

असित कुमार मोदी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि क्योंकि दिशा वकानी की शो में वापसी संभव नहीं लगती इसीलिए वो दयाबेन के किरदार के लिए नए चेहरों के लिए ऑडिशन कर रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा- 'अब ये कहानी का मामला है। हम सब कुछ ठीक कर रहे हैं लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। मैं मानता हूं कि लोग हमें गालियां दे रहे हैं क्योंकि लोग शो से इमोशनली कनेक्टेड हैं। मैं उन लोगों के बारे में सोचता हूं जो ऑनलाइन कमेंट्स करते हैं। हम उनके विचारों का सम्मान करते हैं। दया भाभी आएंगी। हालांकि, हम चाहते हैं कि दिशा वकानी ही दया के रूप में वापस आएं, लेकिन हम किरदार के लिए ऑडिशन भी कर रहे हैं।'

असित कुमार मोदी ने कहा कि अगर वो (दिशा वकानी) शो में वापसी करती हैं, तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि वो परिवार की तरह हैं। लेकिन उसकी वापसी संभव नहीं दिख रही है, इसलिए हम 'दयाबेन' के किरदार के लिए ऑडिशन कर रहे हैं। एक प्रड्यूसर निर्माता के रूप में, मैं चाहता हूं कि 'दयाबेन' वापस आ जाएं। आने वाले कुछ महीनों में 'दया भाभी' भी दिख जाएंगी। 'दयाबेन' रातों-रात नहीं लौट सकतीं। हमें उनके लिए जबरदस्त री-एंट्री बनानी होगी क्योंकि वो लंबे समय से गायब हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास