न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC: दयाबेन के नाम पर फैंस की भावनाओं से हो रहा खिलवाड़, एक बार फिर शो में नहीं हुई एंट्री!

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा चर्चा में बना हुआ है। चर्चा थी कि शो में दयाबेन लौट रही हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी फैंस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया और एक बार फिर फैंस के हाथों निराशा ही लगी। शो में दयाबेन की वापसी नहीं हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jun 2022 2:20:15

TMKOC: दयाबेन के नाम पर फैंस की भावनाओं से हो रहा खिलवाड़, एक बार फिर शो में नहीं हुई एंट्री!

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा चर्चा में बना हुआ है। चर्चा थी कि शो में दयाबेन लौट रही हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी फैंस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया और एक बार फिर फैंस के हाथों निराशा ही लगी। शो में दयाबेन की वापसी नहीं हुई। शो में दिखाया जा रहा था कि सुंदरलाल ने जेठालाल से वादा किया था कि वो दयाबेन को लेकर इस बार मुंबई जरूर आएंगे। वो आए तो सही लेकिन उनके साथ दयाबेन नहीं बल्कि उनका कट आउट था। जिसकी वजह से जेठालाल बड़े मायूस हो गए साथ ही फैंस भी काफी अपसेट हो गए और मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अब इन सभी ट्रोलिंग पर शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने रिएक्ट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में असित मोदी ने बताया कि दयाबेन रातों रात शो में नहीं आ सकती हैं। वे दयाबेन की जबरदस्त एंट्री दिखाएंगे। उन्होंने कहा- 'अब ये स्टोरी का मामला है। हम सभी चीजों पर काम कर रहे हैं लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा।' उन्होंने कहा, 'मैं इससे सहमत हूं कि लोग हमें गाली दे रहे हैं। क्योंकि वो इस शो से इमोशनली अटैच हैं। हम उनके विचारों की इज्जत करते हैं। दया भाभी आएगी। हालांकि हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि दिशा (वकानी) दया के रोल में वापस आएं। हम इसी के साथ दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन भी ले रहे हैं। अगर दिशा वकानी शो में आती हैं तो ये बहुत ही शानदार होगा क्योंकि वो परिवार की तरह हैं। लेकिन अब उनकी वापसी मुश्किल लग रही है, तो हम उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे हैं। बतौर मेकर, मैं चाहता हूं दयाबेन शो में लौटे। हमारी कोशिश जारी है। आने वाले कुछ महीनों में दया भाभी भी दिख जाएंगी, और भी बहुत कुछ दिखेगा। दयाबेन रातों रात नहीं लौट सकतीं। हमें उनकी जबरदस्त री-एंट्री क्रिएट करनी होगी। क्योंकि वे लंबे वक्त से शो से गायब हैं।'

जेठालाल ने दिया 2 महीने का अल्टीमेटम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, उसके मुताबिक अगले 2 महीने में दयाबेन की शो में वापसी होने वाली है। जेठालाल ने अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सुंदर को कहा है अगर 2 महीने में दयाबेन नहीं लौटीं, तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे। असित कुमार मोदी ने भी दयाबेन के लौटने का वादा दिया है। ऐसे में फैंस को दयाबेन को देखने के लिए बस थोड़ा सा सब्र रखने की जरूरत है।

आपको बता दे, हाल ही में दिशा मां बनी हैं और उनके शो में लौटने के चांस ना के बराबर ही हैं। 2017 में जब वो बेटी की मां बनी थी तो अब तक नहीं लौटी थीं ऐसे में दूसरी बार मां बनने के बाद दिशा के लिए वापस लौटना इतना आसान नहीं होगा। लिहाजा अब कहा जा रहा है कि मेकर्स ने दूसरी दयाबेन की तलाश भी शुरू कर दी है और जल्द ही दिशा वकानी की जगह उस नए चेहरे को दयाबेन बनाकर शो में लाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो