न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC के ‘सोढ़ी’ ने 17 दिनों तक बिना धोए ही पैंट पहनी, कहा-मैं इसलिए गायब नहीं हुआ क्योंकि कर्ज में था...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ के किरदार से सबका दिल जीतने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह (50) 22 अप्रैल को दिल्ली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 11:26:27

TMKOC के ‘सोढ़ी’ ने 17 दिनों तक बिना धोए ही पैंट पहनी, कहा-मैं इसलिए गायब नहीं हुआ क्योंकि कर्ज में था...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ के किरदार से सबका दिल जीतने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह (50) 22 अप्रैल को दिल्ली में अपने घर से लापता हो गए थे। वे 25 दिनों के बाद घर लौटे और दावा किया कि स्पिरिचुअल जर्नी पर गए थे। वापसी के बाद से ही गुरुचरण चर्चाओं में बने हुए हैं। अब उन्होंने ‘पिंकविला’ के साथ इंटरव्यू में लापता होने पर उनके अनुभव के बारे में बात की। गुरुचरण ने कहा कि मैं होटल में तो जा नहीं सकता था। पैसे भी वैसे थे नहीं।

मेरे पास बहुत कम कपड़े थे और मैंने कुछ कपड़े फेंक दिए थे क्योंकि मुझे लगा कि मेरा बैग भर गया है। मैं 1-2 दिनों तक नहाया भी नहीं था। अपने बैग में एक एक्स्ट्रा टी-शर्ट रखी थी, यह सोचकर कि मुझे आगे की जर्नी के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है। मैं अपनी टी-शर्ट गुरुद्वारे में धोता था और उसे सुखाने के लिए रख देता था। अगर मेरे पास समय नहीं होता, तो मैं वही गीली टी-शर्ट पहन कर चला जाता था। मैंने अपनी पैंट 17 दिनों तक बिना धोए ही पहनी।

मैंने इसके लिए भगवान से प्रार्थना की। उस दिन भगवान ने मदद की और मैं पैंट धो पाया, उसे सुखा पाया और पहन पाया। मैं ट्रेन के जनरल डिब्बे में ट्रैवल करता था और तब मेरी पहचान नहीं हो पाई। टिकट चेकर मुझे पहचान नहीं पाए, क्योंकि उन्होंने केवल टिकट की तारीख देखी। ट्रेवल करते वक्त पर्याप्त नींद लेने के लिए मैं जनरल टिकट लेकर जनरल कम्पार्टमेंट लेता था। रात बिताने के लिए कोई जगह नहीं थी। कई बार नींद पूरी करने के लिए मैं रेलवे प्लेटफॉर्म या बस स्टॉप पर सो जाता था। हालांकि कई वजहों से नींद ठीक से नहीं आ पाती थी।

taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,gurucharan singh,roshan singh sodhi,gurucharan missing 25 days,asit modi

अपने करीबी लोगों से दुखी थे एक्टर गुरुचरण सिंह

गुरुचरण ने कहा कि मैं इसलिए गायब नहीं हुआ क्योंकि मैं कर्ज में था या उसको चुका नहीं पा रहा था। कर्ज तो मुझ पर आज भी है। मेरी नीयत अच्छी है और उधार लेकर अभी तक मैं क्रेडिट कार्ड और EMI का भुगतान किए जा रहा हूं। चार साल से मैं काम की तलाश कर रहा हूं और मुझे सिर्फ रिजेक्शन ही मिले हैं। मैं एक इंसान के तौर पर बदल गया हूं। मैंने 25 दिनों में दुनिया देखी है।

मैं एक आध्यात्मिक सफर पर था और मैंने इसे पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं किया।जहां तक पैसों की बात है, मैंने कई फैसले लिए हैं। मैं लोगों को सुझाव दूंगा कि वे पैसे उधार लेने के चक्कर में न फंसें। आप कर्ज पर कर्ज लेते रहते हैं। जब मेरे पास पैसे थे, तो मैं बिना सोचे-समझे अपने ड्राइवर को 50000 रुपए दे दिया करता था और जब मेरा घर बन रहा था तो मैंने अपने कुक की भी आर्थिक मदद की थी।

मैं अपने करीबी लोगों से दुखी था। ऐसा समय आता है जब आप अपने परिवार और दुनिया से दूर हो जाते हैं। काम पाने की कोशिश करने के बावजूद मैं अपनों से भी दुखी था। मैं बस चला गया था लेकिन मैं सुसाइड के बारे में नहीं सोचने वाला था। हाल ही गुरुचरण ने TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे शो में वापसी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री