न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'दौलत की लालची' कहने वालों पर भड़की सुष्मिता सेन, बोली - हीरे की परख रखने का हुनर रखती हूं

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन 10 साल बड़े बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में है। ललित मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए सुष्मिता से साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस काफी हैरान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 11:12:29

'दौलत की लालची' कहने वालों पर भड़की सुष्मिता सेन, बोली - हीरे की परख रखने का हुनर रखती हूं

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन 10 साल बड़े बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में है। ललित मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए सुष्मिता से साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस काफी हैरान है। ऐसे में जहां एक्ट्रेस को तमाम सेलेब्स और फैंस ने सपोर्ट किया तो वहीं कुछ लोग उनकी इस रिलेशनशिप के कारण खूब आलोचना और ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। ऐसे में सुष्मिता सेन ने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, कुछ लोग सुष्मिता सेन को 'पैसों की लालची औरत' और 'गोल्ड डिगर' जैसे शब्द कह रहे हैं। अब गोल्ड डिगर कहे जाने पर सुष्मिता सेन एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर पर अपनी भड़ास निकाली है। सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल एक तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है।

सुष्मिता सेन ने कही ये बात

इस नोट में सुष्मिता ने लिखा है, 'बीतों दिनों में मेरा नाम गोल्ड डिगर दौलत की लालची कहकर सोशल मीडिया पर काफी उछाला जा रहा है। मेरी जमकर आलोचना की जा रही है। लेकिन मैं इन आलोचनाकर्ताओं की बिल्कुल भी परवाह नहीं करती हूं। मैं सोना नहीं बल्कि हीरे की परख रखने का हुनर रखती हूं। ऐसे में कुछ बुद्धिजीवियों के जरिए गोल्ड डिगर कहना उनकी निचली मानसिकता को साफ-साफ दिखाता है। इन तुच्छ लोगों के अलावा मुझे मेरे शुभचिंतकों और परिवारजनों का पूरा समर्थन है। क्योंकि मैं सूर्य की तरह हूं जो अपने अस्तित्व और विवेक लिए हमेशा चमकता रहेगा।'

उम्मीद है सुष्मित सेन के इस जवाब के बाद उन्हें गोल्ड डिगर बुलाने वालों की बोलती बंद होगी। ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन रोहमन शॉल संग रिश्ते में थीं। रोहमन शॉल से सुष्मित सेन का ब्रेकअप 6 महीने पहले ही हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती