न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, दूसरे रविवार को फिर किया हैरान, वर्किंग डे में भी होगी 10 से 12 करोड़ की कमाई

हालांकि इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि स्त्री 2 के आंकड़े तो बताए जा रहे हैं फिल्म उस हिसाब से कमाई नहीं कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 Aug 2024 6:05:51

स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, दूसरे रविवार को फिर किया हैरान, वर्किंग डे में भी होगी 10 से 12 करोड़ की कमाई

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'स्त्री 2' का क्रेज लोगों के सर ऐसे चढ़ा है कि उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। अमर कौशिक निर्देशित हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' ने दुनिया भर में 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेते ही नया रिकॉर्ड बना लिया है। ये खुशखबरी निर्माताओं ने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर की है। मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान द्वारा निर्मित, हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म 2018 की 'स्त्री' का सीक्वल है।

अपने प्रदर्शन के दूसरे शनिवार को फिल्म 33 करोड़ का कारोबार करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म ने रविवार को शनिवार से 30 प्रतिशत ज्यादा कमाई करते हुए 42.50 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। दूसरे रविवार को यह कमाई अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

हालांकि इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि स्त्री 2 के आंकड़े तो बताए जा रहे हैं फिल्म उस हिसाब से कमाई नहीं कर रही है। इस बात की सच्चाई जानने के लिए राजस्थान फिल्म वितरण क्षेत्र से जुड़े एक्जीबिटर सुधीर पुरी से बात की तो उन्होंने कहा कि स्त्री 2 को लेकर बॉक्स ऑफिस के जो आंकड़े आ रहे हैं वह बिलकुल सही है। इस फिल्म को कोई फंडिंग नहीं हो रही है। लम्बे अरसे के बाद एकल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह दर्शकों की लम्बी कतार देखने को मिली है।

उनका कहना था कि यह माना जा सकता है कि शनिवार, रविवार और आज सोमवार को अवकाश के कारण दर्शकों की भारी तादाद सिनेमाघरों में पहुँची है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का बहुत फायदा हो रहा है। फिल्म देखकर निकलने वाले दर्शकों में कोई ऐसा नहीं है जो यह कह रहा हो कि उसे फिल्म पसन्द नहीं आई है। ऐसे में पूरा विश्वास है कि स्त्री 2 आगामी दिनों में बॉक्स ऑफिस पर प्रतिदिन 10 से 12 करोड़ का कारोबार करते हुए नेट 500 करोड़ के कारोबार को करने में सफल हो जाएगी। गदर 2 के बाद हमें सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लम्बी लाइनें देखने का मौका मिला है।

सोमवार को समाचार लिखे जाने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह आंकड़ा बढ़ेगा क्योंकि अभी शाम और रात के शो बाकी हैं।

'स्त्री 2' के मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'स्त्री 2 ने 11 दिनों में इतिहास रच दिया है और दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। आपके निरंतर प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद। फिल्म देखने के लिए अभी अपनी टिकटें बुक करें।' मैडॉक फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में 426 करोड़ रुपए और विदेशों में 78.5 करोड़ रुपए तक का बिजनेस कर लिया है, जिससे इसकी कुल कमाई लगभग 505 करोड़ रुपए हो गई है।

निर्माताओं ने बताया कि 'स्त्री 2' का घरेलू नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 361 करोड़ रुपये रहा है। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर निखिल आडवाणी की 'वेदा' और मुदस्सर अजीज की 'खेल खेल में' से हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके बावजूद 'स्त्री 2' ने सबसे ज्यादा कमाई की है। नीरेन भट्ट द्वारा लिखित का जलवा अभी तक सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है।

'वेदा' में शरवरी और जॉन अब्राहम ने लीड रोल में दिखाई दिए हैं और 'खेल खेल में' में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जैसवाल और फरदीन खान लीड रोल में दिखाई दिए। 'स्त्री 2' में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में है। वहीं 'स्त्री 2' में वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री