न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Stree 2 Box Office Report: 600 करोड़ का आंकड़ा छूने में सफल होगी स्त्री 2!

स्त्री 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा था लेकिन यह इतना होगा इसका अंदाज स्वयं फिल्म निर्माताओं को भी नहीं था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 11:48:57

Stree 2 Box Office Report: 600 करोड़ का आंकड़ा छूने में सफल होगी स्त्री 2!

दिनेश विजान द्वारा निर्मित और अमर कौशिक द्वारा निर्देशित स्त्री 2 ने अपने प्रदर्शन से पूरे फिल्म उद्योग को हैरत में डाल दिया है। स्त्री 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा था लेकिन यह इतना होगा इसका अंदाज स्वयं फिल्म निर्माताओं को भी नहीं था। बॉक्स ऑफिस को इसके सफल होने पर कोई संदेह नहीं था लेकिन यह वर्ष 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिन्दी फिल्म बनेगी उसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

दुनिया भर में फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने गुरुवार को साझा किया कि भारत में 342 करोड़ रुपये और विदेशों में 59 करोड़ रुपये की कमाई के बाद, स्त्री 2 ने रिलीज के सात दिनों के भीतर दुनिया भर में कुल 401 करोड़ रुपये कमाए हैं। गुरुवार तक कमाई लगभग 417 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।

स्त्री 2 जिस अंदाज में वर्ल्ड वाइड कमाई कर रही है उसे देखते हुए अनाधिकृत तौर पर बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि यह फिल्म अपने तीसरे सप्ताह के अन्त तक अर्थात् 5 सितम्बर तक 600 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो सकती है। इसका कारण वह यह मानकर चलते हैं कि अभी उसके पास दो सप्ताह का समय है। बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार 23 अगस्त और आगामी शुक्रवार 30 अगस्त को कोई बड़ी हिन्दी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने जा रहा है। हाँ कुछ हॉलीवुड फिल्में जरूर प्रदर्शित हो रही है लेकिन उनमें एक भी ऐसी नहीं है जिसे लेकर दर्शक उत्साहित नजर आ रहा हो। ऐसे में स्त्री 2 को कमाई के लिए बेहतरीन मौका मिल रहा है। साथ ही उन दर्शकों के पास इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में जाकर देखने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा जो हर सप्ताह फिल्म देखना पसन्द करते हैं।

बात अगर कारोबारी आंकड़ों के हिसाब से करें तो स्त्री 2 ने गुरुवार को 16 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी भारत में कुल कमाई 305.6 करोड़ रुपये हो गई। आने वाले दो सप्ताह को नजर में रखते हुए यदि इसकी कमाई को 11 करोड़ प्रतिदिन मानकर चला जाए तो यह आंकड़ा 154 करोड़ रुपये बनता है। वर्ल्ड वाइड इसे यदि अब तक के कारोबार में जोड़ा जाए तो यह 571 करोड़ रुपये पर जाकर रुकता है। इसमें आने वाले दो शनिवार और दो रविवार भी शामिल हैं जिनमें सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा कारोबार होता है, ऐसे में पूरी उम्मीद की जा सकती है कि स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं