न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साउथ कोरियन एक्ट्रेस Yoo Joo-eun ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताया क्यों उठाया ये कदम

27 साल की साउथ कोरियन एक्ट्रेस यू जो यून (Yoo Joo-eun) ने 29 अगस्त 2022 को आत्महत्या की। एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर उनके परिवार ने दी। इसके साथ ही खबरें हैं कि यू जो यून ने अपने रूम में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 10:09:17

साउथ कोरियन एक्ट्रेस Yoo Joo-eun ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताया क्यों उठाया ये कदम

27 साल की साउथ कोरियन एक्ट्रेस यू जो यून (Yoo Joo-eun) ने 29 अगस्त 2022 को आत्महत्या की। एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर उनके परिवार ने दी। इसके साथ ही खबरें हैं कि यू जो यून ने अपने रूम में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जो पेरेंट्स के नाम है। यू जो यून को tvN’s Big Forest और TV Chosun’s Joseon Survival Period में देखा गया था। Soompi की रिपोर्ट्स में अनुसार यू जो यून ने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें अपने पेरेंट्स, दादी, बड़े भाई से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह आखिर क्यों नहीं जीना चाहती थीं। परिवार की रजामंदी के साथ यू जो यून के इस लेटर को पब्लिक किया गया है।

लेटर में लिखी ये बात

यू जो यून ने लेटर में लिखा, 'मुझे इस तरह चले जाने के लिए दुख है। मुझे मां, पिताजी, दादी और ओप्पा (बड़े भाई) के लिए विशेष रूप से दुख हो रहा है। मेरा दिल चिल्लाता है कि मैं जीना नहीं चाहती। मेरे बिना जीवन खाली महसूस हो सकता है, लेकिन इसे बहादुरी से जिएं। मैं हर चीज पर नजर रखूंगी। रोना मत। आप मेरे इस कदम से आहत होंगे। मैं अभी बिल्कुल भी उदास नहीं हूं। मैं दृढ़ और शांत महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि मैंने इस बारे में लंबे समय तक सोचा है। मैंने ऐसा सुखी जीवन जिया है, जिसकी मैं हकदार थी। इसलिए मेरे लिए इतना ही काफी है। आप सभी अपनी लाइफ बिना किसी मलाल के जिएं।'

यू जो यून ने लेटर में आगे लिखा, 'मैं मरी नहीं हूं, इसलिए सब लोग, कृपया अच्छे से जिएं। मुझे आशा है कि मेरे अंतिम संस्कार में बहुत से लोग बुलाए गए हैं और मैं हर किसी को पहली बार थोड़ी देर के लिए देखना चाहती हूं और किसी ऐसे व्यक्ति की जांच करना चाहती हूं, जिसके लिए समय थोड़ा मुश्किलों भरा चल रहा है। मैं खराब अभिनय नहीं करना चाहती थी। मेरे लिए एक्टिंग सबकुछ थी। हालांकि, उस जीवन को जीना आसान नहीं था। मैं और कुछ नहीं करना चाहती। आप जो कुछ करना चाहते हैं उसका होना एक आशीर्वाद होता है, लेकिन मैंने महसूस किया कि केवल उस चीज को करना मेरे लिए एक अभिशाप रहा।'

यू जो यून ने लिखा, 'भगवान मेरे से प्यार करते हैं, इसलिए वह मुझे नर्क में नहीं भेजेंगे। वह मेरी भावनाओं को समझेंगे और आगे जाकर मेरी परवाह करेंगे। इसलिए, हर कोई मेरी चिंता न करे। और मेरे सभी चाहने वालों और परिवार वालों को मेरा प्यार। यही मेरी ताकत और मेरी मुस्कान रहेगी। मैं काफी सारी यादों के साथ जी सकी हूं, इसलिए मुझे लगता है कि मैंने एक सफल जीवन जिया है। मुझे समझने और गले लगाने के लिए धन्यवाद। मुझे दुख है कि मैं इसे अच्छी तरह व्यक्त नहीं कर सकी, लेकिन आप अभी समझेंगे कि मुझे कैसा लगता था, है ना? उन सभी अनमोल रिश्तों के लिए जो मैंने बनाए हैं, मैं बहुत आभारी थी। मुझे जीवन में सिखाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मां, पापा, आई लव यू, रोना मत, प्लीज।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका