न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनू सूद की 'फतेह' बिगाड़ सकती है गेम चेंजर का खेल, 99 रुपये में मिल रही टिकट

इसका कारण यह है कि सोनू सूद ने फिल्म फतेह को देश के नाम कर दिया और ओपनिंग डे पर ही फिल्म की टिकट का दाम 99 रुपये कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 4:06:08

सोनू सूद की 'फतेह' बिगाड़ सकती है गेम चेंजर का खेल, 99 रुपये में मिल रही टिकट

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आज 10 जनवरी को दो बड़ी फिल्में गेम चेंजर और फतेह का प्रदर्शन हुआ है। दोनों ही फिल्में बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाएंगी। गेम चेंजर एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, तो वहीं, फतेह एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और साउथ फिल्म 'मार्को' टाइप मारकाट भी दिखेगी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस की दहलीज पर खड़ी हैं। गेम चेंजर भारी भरकम बजट में बनी फिल्म है, जो पैन इंडिया के तौर पर तमिल, तेलुगू और हिन्दी में प्रदर्शित हुई है। वहीं सोनू सूद की फिल्म एक लो बजट फिल्म है, जिसे सिर्फ हिन्दी भाषा में प्रदर्शित किया गया है। फतेह बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर का खेल बिगाड़ सकती है।

इसका कारण यह है कि सोनू सूद ने फिल्म फतेह को देश के नाम कर दिया और ओपनिंग डे पर ही फिल्म की टिकट का दाम 99 रुपये कर दिया है। ऐसे में फतेह को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ जुट सकती है। वहीं दूसरी ओर रामचरण की गेमचेंजर 450 करोड़ में बनी महंगी फिल्म है, जिसके सिनेमाघरों ने टिकट दर को ऊँचा रखा है।

हालांकि गेमचेंजर के प्रदर्शन के बाद जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार गेमचेंजर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो सकती है। गेमचेंजर को फतेह के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन्स और शो मिले है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस कारोबार निश्चित रूप से इसका फतेह से ज्यादा होगा। लेकिन अपने सीमित स्क्रीन्स और शो के बावजूद फतेह कम कीमतों के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफल होगी। प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने फतेह की बहुत सराहना की है, जिसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वीकेंड में सोनू सूद की फतेह बेहतरीन कारोबारी आंकड़ें दर्ज करने में सफल होगी।

फतेह को खुद सोनू सूद ने निर्देशित किया है। यह पहली बार है, जब सोनू सूद ने कोई फिल्म निर्देशित की है। सोनू सूद लंबे अरसे बाद किसी फिल्म में बतौर एक्टर दिख रहे हैं। सोनू सूद को पिछली बार बॉलीवुड फिल्म पृथ्वीराज सम्राट (2022) में देखा गया था। वहीं, साल 2023 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म श्रीमंता में देखा गया था। वहीं, बात करें राम चरण की तो एक्टर ने पिछली बार ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ