बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेस एंजॉय कर रही हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में अभिनेत्री की गोदभराई हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बीच सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई है। यह तस्वीरें आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर पर शेयर की है। फोटोज में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ओवरसाइज शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहने सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। कैजुअल आउटफिट पर सोनम ने गोल्ड एक्सेसरीज से अपने सिंपल लुक को कम्प्लीट किया है। आनंद द्वारा शेयर की गई फोटोज में सोनम अलग-अलग रिएक्शन देती दिख रही हैं।














