न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रैंप वॉक करते समय फैशन डिजाइनर रोहित बल को याद कर रो पड़ीं सोनम, कहा-शायद उनका ये लास्ट शो करना...

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर (39) काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 11:13:13

रैंप वॉक करते समय फैशन डिजाइनर रोहित बल को याद कर रो पड़ीं सोनम, कहा-शायद उनका ये लास्ट शो करना...

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर (39) काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बाद से वह परिवार में बिजी हो गई हैं। उनके एक बेटा वायु है। हालांकि सोनम सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। साथ ही फैशन की दुनिया में भी सोनम छायी रहती हैं। पिछले दिनों फैशन डिजाइनर सब्यसाची के 25 साल पूरे होने पर आयोजित इवेंट में कई सितारों ने शिरकत की थी। सोनम भी वहां नजर आई थीं।

अब सोनम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप पर चलते हुए काफी इमोशनल लग रही हैं। सोनम रैंप पर चलते हुए अचानक रो पड़ती हैं और फिर हाथ जोड़कर आगे निकल जाती हैं। सोनम ने शनिवार (1 फरवरी) रात गुरुग्राम में दिवंगत डिजाइनर रोहित बल को समर्पित एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक किया। इसी दौरान रोहित को याद करते हुए सोनम काफी भावुक हो गईं और आंसू नहीं रोक पाईं।

सोनम, रोहित की खूबसूरत क्रिएशन में रैंप वॉक करती नजर आईं। सोनम ने एक सफेद फ्लोर-लेंथ ड्रेस पहनी, जिसके साथ फुल स्लीव्स वाली बेज प्रिंटेड जैकेट थी। उन्होंने बालों को पीछे की ओर एक जूड़े में बांध रखा था और इसे लाल गुलाबों से सजाया था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 1 नवंबर को 63 वर्षीय रोहित का निधन हो गया था।

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की रैंप वॉक की तस्वीरें, लिखा...

सोनम ने इस दौरान एएनआई से बातचीत की और रोहित की जमकर तारीफ की। सोनम ने कहा, “मैं गुड्डा के लिए यहां आकर बहुत खुश हूं। मुझे उनकी डिजाइनर ड्रेस पहनने और उनके लिए वॉक करने का सौभाग्य मिला है। शायद उनका ये आखिरी शो करना मेरे लिए बहुत खास और इमोशनल था। रोहित बल की डिजाइन्स बहुत बेहतरीन और सुंदर होती थीं, यही बात उनको सबसे खास बनाती थी।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर भी अपने लुक की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “महान रोहित बल को श्रद्धांजलि देने के लिए चलना सम्मान की बात है। उनकी कलात्मकता, दूरदर्शिता और विरासत ने भारतीय फैशन को माप से परे आकार दिया है। उनकी स्मृति में रनवे पर कदम रखना भावनात्मक और प्रेरणादायक दोनों था - एक ऐसे डिजाइनर का जश्न मनाना जो एक आइकन था और हमेशा रहेगा। #रोहितबल।”

सोनम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछली बार वह साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। इसकी शूटिंग उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले की थी। बेटे के जन्म के बाद सोनम ने फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि उन्हें अक्सर इवेंट्स में कैप्चर किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ