न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिकंदर में ऐसा होगा सलमान खान का रोल, जैसे हम में दिखे थे अमिताभ बच्चन

सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि सिकन्दर में सलमान खान दोहरी भूमिका में नहीं अपितु दोहरे व्यक्तित्व में नजर आएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 12:09:21

सिकंदर में ऐसा होगा सलमान खान का रोल, जैसे हम में दिखे थे अमिताभ बच्चन

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। एक दशक बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर रहे सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारत के नामचीन निर्देशक ए. मुरुगादास कर रहे हैं, जिन्होंने हिन्दी सिनेमा को पहली 100 करोड़ी फिल्म गजनी देकर एक इतिहास लिखा था। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर हॉलीडे नामक थ्रिलर फिल्म दी, हालांकि यह गजनी के जितना कारोबार नहीं कर पाई लेकिन एक बेहतरीन पेशकश थी।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चाओं में आ गई है। इसका कारण यह है कि सिकंदर से पहले कहा जा रहा था कि सलमान खान निर्देशक राजकुमार की गुप्ता की भारत के सबसे प्रसिद्ध जासूस, रवींद्र कौशिक पर बनने वाली बायोपिक में रवीन्द्र कौशिक के रूप में दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। लेकिन दुर्भाग्य से यह प्रोजेक्ट सफल नहीं हो सका।

इसके असफल होने के कुछ दिनों बाद ही ईद 2024 के दिन सलमान खान ने सिकन्दर की घोषणा के साथ ही इसके आगामी वर्ष ईद पर आने का ऐलान कर दिया। तभी सिकन्दर को लेकर खासी चर्चा है। इसका एक कारण यह भी रहा है कि वर्ष 2014 के बाद सलमान और साजिद एक साथ काम करने जा रहे हैं। सलमान खान ने साजिद के साथ आखिरी बार किक में काम किया था। यह साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 214 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

प्राप्त समाचारों के अनुसार हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने सिकन्दर के एक हाई ऑक्टेन एक्शन शेड्यूल के लिए 10,000 पिस्तौल और गोलियाँ मंगवाई हैं। इस दृश्य के बारे में कहा जा रहा है कि यह एक्शन दृश्य हिन्दी फिल्मों में अपनी तरह का पहला दृश्य होगा।

सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि सिकन्दर में सलमान खान दोहरी भूमिका में नहीं अपितु दोहरे व्यक्तित्व में नजर आएंगे।

एक अवतार एक सफल व्यवसायी का है जो अपने परोपकारी प्रयासों के लिए जाना जाता है। एक दयालु व्यक्ति के रूप में चित्रित, यह चरित्र खान की एक्शन हीरो छवि से बहुत दूर है जिसका पर्याय खान हैं। हालांकि, सिक्के का दूसरा पहलू उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू दिखाता है - अतीत का एक 'दबंग'। यह दोहरा स्वभाव खान के चरित्र में गहराई और जटिलता जोड़ने का वादा करता है, जो प्रशंसकों को प्रिय अभिनेता के बारे में एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता है।

जैसा कि समाचारों में कहा जा रहा है कि सलमान खान दोहरे व्यक्तित्व में नजर आएंगे। यह किरदार वैसा ही नजर आ रहा है जैसा 90 के दशक में अमिताभ ने मोहब्बतें के जरिये अपनी वापसी की तीसरी फिल्म हम में निभाया था। मुकुल एस आनन्द के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ ने भी दोहरे व्यक्तित्व वाली भूमिका निभाई थी। जिसका एक पहलू सरल, नरम और डरपोक दिल वाले बड़े भाई का था, जो अपने छोटे से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता था। वहीं सिक्के का दूसरा पहलू था—अतीत का एक दबंग जो, कभी किसी ने नहीं डरा और हमेशा गरीबों के लिए समाज से टकराता रहा।

सिकन्दर पर अपना पूरा ध्यान देने के लिए सलमान खान ने इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 के संस्करण को होस्ट करने से इंकार कर दिया था, जिसे बाद में अनिल कपूर ने होस्ट किया था। हालांकि इसे वो सफलता नहीं मिली जितनी सलमान खान के कारण मिलती है।

सिकन्दर की अब तक जितनी भी शूटिंग हुई है, उसके रश प्रिंट देखने वाले लोगों का कहना है कि यह फिल्म सलमान खान के करियर की सर्वाधिक सफल फिल्म होगी। हालांकि अभी फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट होना बाकी है। सफलता असफलता को लेकर पहले से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री