न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवांस बुकिंग में 'सिकंदर' छाई, अब तक बिक चुकीं लाखों टिकटें – ओपनिंग डे पर होगी जबरदस्त कमाई!

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर 'सिकंदर' ईद पर सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। जबरदस्त एडवांस बुकिंग के साथ फिल्म ने रिलीज से पहले ही 12.53 करोड़ कमा लिए हैं। जानिए पहले दिन की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग का अनुमान!

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 2:57:34

एडवांस बुकिंग में 'सिकंदर' छाई, अब तक बिक चुकीं लाखों टिकटें – ओपनिंग डे पर होगी जबरदस्त कमाई!

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'सिकंदर' इस रविवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ईद के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की उम्मीदें कई गुना बढ़ा दी हैं, और अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग का संकेत दे रहे हैं। फिल्म 2D और IMAX वर्जन में रिलीज की जा रही है और देशभर में इसके 16,000 से ज्यादा शोज पहले ही दिन चलाए जाएंगे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 2.25 लाख से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिससे फिल्म ने 13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' की ओपनिंग कितनी होगी?

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। शुरुआत में इसे 'एल2: एम्पुरान' और 'जाट' से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन 'एम्पुरान' की कमाई में आई अचानक गिरावट से 'सिकंदर' को फायदा हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सनी देओल की 'जाट' कितनी मजबूत साबित होती है या फिर ए.आर. मुरुगदास के निर्देशन में बनी 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करेगी।

स्टार कास्ट और अहम किरदार

फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि सत्यराज नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सुनील शेट्टी और नवाब शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?