कभी ईद कभी दीवाली के बाद रिया कपूर के हाथ लगी एक और फिल्म, अगस्त में शुरू होगी शूटिंग!
शहनाज गिल की झोली में एक और फिल्म आ गई है। उन्होंने प्रोड्यूसर रिया कपूर की फिल्म साइन कर ली है। खास बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने वाली है और इसे लेकर शहनाज काफी खुश भी हैं और उत्साहित भी।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 19 Jul 2022 1:52:03
शहनाज गिल की झोली में एक और फिल्म आ गई है। उन्होंने प्रोड्यूसर रिया कपूर की फिल्म साइन कर ली है। खास बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने वाली है और इसे लेकर शहनाज काफी खुश भी हैं और उत्साहित भी। इस फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी होंगे। फिल्म की कहानी और कलाकार की भूमिकाएं क्या होंगी ये जानकारी भी फिलहाल नहीं मिली है लेकिन मीडिया पैपराजी से मुलाकात के दौरान शहनाज अपनी खुशी नहीं छिपा पाईं। फिल्म का टाइटल क्या है फिलहाल ये सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म इंडिया से बाहर शूट होगी जिसके लिए जल्द ही कास्ट और क्रू रवाना होने वाली है।