न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चा गोद लेने का शेफाली जरीवाला ने बनाया था प्लान, फिर बदल गया मन, खुद बताई थी इससे जुड़ी दिल छू लेने वाली वजह

शेफाली जरीवाला ने बेटी गोद लेने का सपना देखा था, लेकिन लंबी कानूनी प्रक्रिया के चलते उन्हें यह फैसला टालना पड़ा। एक इंटरव्यू में उन्होंने दिल छू लेने वाली वजह बताई थी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 6:51:10

 बच्चा गोद लेने का शेफाली जरीवाला ने बनाया था प्लान, फिर बदल गया मन, खुद बताई थी इससे जुड़ी दिल छू लेने वाली वजह

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से करोड़ों दिलों में अपनी खास पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला का 27 जून, 2025 की रात मुंबई के अंधेरी स्थित घर पर अचानक निधन हो गया। उनकी इस चौंकाने वाली खबर ने न सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों को, बल्कि पूरे एंटरटेनमेंट जगत और उनके फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। अभी तक उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन मुंबई पुलिस ने 28 जून की सुबह पुष्टि की थी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर शेफाली का एक भावुक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बच्चा गोद लेने के अपने सपने के बारे में बात की थी।

बेटी को गोद लेने की थी खास वजह

एक पुराने पॉडकास्ट में शेफाली ने खुलकर बताया था कि वह एक बेटी को गोद लेना चाहती थीं। उन्होंने कहा था, "कुछ साल पहले तक मेरी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। लेकिन अब मेरे पास सब कुछ है। हम चाहें तो कभी भी अपने बच्चे की प्लानिंग कर सकते हैं। लेकिन मेरा दिल उन बच्चों की तरफ खिंचता है, जिन्हें एक परिवार, एक घर, और ढेर सारा प्यार चाहिए।"

शेफाली की ये बातें सुन हर कोई भावुक हो गया था। उन्होंने कहा था, "अपने बच्चों को तो सब प्यार करते हैं, लेकिन जब आप किसी और के बच्चे को अपनाते हैं, उसे प्यार और सुरक्षा देते हैं, तो वो एक बड़ी बात होती है। मैं एक बेटी को गोद लेना चाहती थी क्योंकि मुझे लगता है कि बेटियां अपने माता-पिता के बहुत करीब होती हैं।"

क्यों बदला फैसला? खुद सुनाई थी सच्चाई

शेफाली ने आगे कहा था कि बच्चा गोद लेना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया, "ये एक लंबी और थकाऊ प्रक्रिया है। इसमें कानूनी प्रक्रिया, पारिवारिक स्थिति और कई औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता है। पराग और मैंने कई बार इस पर चर्चा की, लेकिन यह सफर बहुत लंबा लग रहा था। इसलिए भारी मन से हमें यह फैसला टालना पड़ा।"

उन्होंने यह भी बताया कि लोग अक्सर उनसे पूछते थे, “आपके अपने बच्चे क्यों नहीं हैं?” और इस सवाल का जवाब देना कई बार बहुत निजी और मुश्किल हो जाता था। शेफाली ने भावुक होकर कहा था, “एक बच्चा सिर्फ खून का रिश्ता नहीं मांगता, वो प्यार, देखभाल और अपनापन चाहता है... जो मैं पूरी शिद्दत से देना चाहती थी।”

शेफाली की निजी जिंदगी की झलक

शेफाली की पहली शादी 2004 में म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता 2009 में टूट गया। इसके बाद उन्होंने 2014 में एक्टर पराग त्यागी से दूसरी शादी की। पराग के साथ उनका रिश्ता बेहद मजबूत और प्यार भरा रहा। दोनों की जोड़ी को रियलिटी शोज़ में भी खूब सराहा गया।

आज जब शेफाली हमारे बीच नहीं हैं, तो उनका ये सपना अधूरा रह जाना फैंस और परिवार के लिए एक और भावुक क्षण बन गया है। शायद नियति को यही मंजूर था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत