न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की रहस्यमयी मौत से सदमे में फैन्स, वॉचमैन ने बताया बीती रात क्या हुआ?

कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की रहस्यमयी मौत ने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंबई स्थित उनके घर से मिली डेड बॉडी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वॉचमैन ने बताया कि उस रात क्या हुआ था जिसने सभी को हैरान कर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 1:25:18

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की रहस्यमयी मौत से सदमे में फैन्स, वॉचमैन ने बताया बीती रात क्या हुआ?

ग्लैमर और मुस्कान से भरी दुनिया में अचानक एक सन्नाटा पसर गया है। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत की खबर ने फैंस के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। 42 साल की उम्र में 'कांटा लगा' से घर-घर में मशहूर हुईं शेफाली का इस तरह अचानक जाना, हर किसी को भीतर से झकझोर रहा है।

फिलहाल मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन मुंबई पुलिस जांच में जुटी है। उनकी डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा चुकी है। इस बीच उस रात की कहानी सामने आई है, जिसे बिल्डिंग के वॉचमैन ने अपनी आंखों से देखा और जिसने पूरी घटना को एक नया रुख दे दिया।

वॉचमैन ने सुनाई दिल दहला देने वाली आंखों देखी

शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी अंधेरी की 'गोल्डन रेज' बिल्डिंग में रहते थे। वहीं के वॉचमैन शत्रुधन महतो ने उस रात का हाल बयान किया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। उन्होंने कहा, “रात करीब 10 या सवा 10 बजे की बात है, जब अचानक एक गाड़ी तेज रफ्तार से बाहर निकली। मैं समझ गया था कि मामला गंभीर है। गाड़ी में काला शीशा था, इसलिए अंदर कौन था, पता नहीं चला। लेकिन अंदाजा था कि कुछ गड़बड़ है।”

वॉचमैन ने बताया, “परसों ही मैंने शेफाली मैम को उनके पति और डॉगी के साथ घूमते देखा था। वो बिल्कुल ठीक थीं। उनका व्यवहार बहुत सौम्य और विनम्र था, कभी किसी से ऊंची आवाज़ में बात नहीं की।”

"यकीन नहीं हुआ कि वो नहीं रहीं" - वॉचमैन

रात 1 बजे कोई शख्स बिल्डिंग में आया और एक फोटो दिखाते हुए कहा, “इन्हें जानते हो? इनका निधन हो गया है।” वॉचमैन ने बताया कि वो सुनकर कुछ पल के लिए सन्न रह गया। थोड़ी ही देर में भारी संख्या में पुलिस पहुंची और पूछताछ शुरू हो गई।

मुंबई पुलिस की कार्रवाई

रात के करीब 1 बजे जब पूरी मुंबई गहरी नींद में डूबी थी, पुलिस शेफाली जरीवाला के अंधेरी स्थित फ्लैट पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घर के अंदर जांच कर रही है। पुलिस ने घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू की और शेफाली के साथ काम करने वाले कुक और मेड को भी थाने ले जाया गया।

मुंबई पुलिस ने कहा, “हमें रात 1 बजे अंधेरी से एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की सूचना मिली। शव को कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन कार्डियक अरेस्ट की संभावना जताई जा रही है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन