न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्रत के बाद बासी चावल फिर बेचैनी और एसिडिटी… डॉक्टर्स अब तक नहीं सुलझा पाए शेफाली जरीवाला की मौत की गुत्थी

शेफाली जरीवाला की रहस्यमयी मौत ने सभी को चौंका दिया है। फोरेंसिक और केमिकल टेस्ट के बावजूद अब तक सटीक वजह सामने नहीं आ पाई है। जानें बासी चावल, एंटी-एजिंग ड्रिप और अचानक बिगड़ी तबीयत का पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 6:59:16

व्रत के बाद बासी चावल फिर बेचैनी और एसिडिटी… डॉक्टर्स अब तक नहीं सुलझा पाए शेफाली जरीवाला की मौत की गुत्थी

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई यही जानना चाहता है कि इतनी फिट और हेल्दी दिखने वाली अदाकारा की जान अचानक कैसे चली गई? डॉक्टर्स और पुलिस अधिकारी लगातार इस रहस्य को सुलझाने में जुटे हैं, लेकिन अब तक उनकी मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम, फोरेंसिक जांच और केमिकल एनालिसिस के बाद भी ये सवाल जस का तस बना हुआ है।

नहीं सुलझा मौत का रहस्य

27 जून को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जब तक शेफाली को अस्पताल ले जाया जाता, बहुत देर हो चुकी थी। शुरुआत में कयास लगाए गए कि शायद कार्डिएक अरेस्ट हुआ हो, लेकिन जांच में ऐसा कोई ठोस संकेत नहीं मिला। सभी को ये जानकर और भी हैरानी हो रही है कि शेफाली की लाइफस्टाइल हेल्दी और फिटनेस रूटीन बिल्कुल सधा हुआ था। फिर ऐसा क्या हुआ जो उनकी जिंदगी का अंत इतनी अचानक हो गया?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कूपर हॉस्पिटल के पांच सीनियर फोरेंसिक डॉक्टर्स ने पोस्टमॉर्टम किया था, लेकिन वे भी सटीक कारण नहीं बता पाए। उन्होंने टिशू सैंपल्स को हिस्टोलॉजिकल जांच के लिए भेज दिया है, और विसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए कलीना लैब में सुरक्षित रखा गया है।

बासी चावल और मेडिकल ड्रिप पर संदेह

एक चौंकाने वाली जानकारी ये भी सामने आई है कि मौत के दिन शेफाली ने दिनभर व्रत रखा था और रात को बासी फ्राइड राइस खाए थे, जिन्हें उन्होंने फ्रिज से निकालकर दोबारा गर्म किया था। भोजन के बाद उन्हें बेचैनी और एसिडिटी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने खुद को राहत देने के लिए पैंटोप्राजोल (40mg) और डोमपेरिडोन (30mg) की गोलियां खा लीं।

यही नहीं, दिन में उन्होंने अपने घर पर एक मेडिकल प्रोफेशनल की देखरेख में एंटी-एजिंग ड्रिप भी ली थी। इन तमाम बातों ने इस केस को और ज्यादा उलझा दिया है।

अचानक बिगड़ गई हालत

करीब 10:15 बजे उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। थोड़ी ही देर में वह बेहोश होकर गिर गईं और उनके शरीर में झटके आने लगे। स्टाफ ने तुरंत उनके पति पराग त्यागी को सूचित किया, जो उस समय अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे। जैसे ही वह दौड़ते हुए फ्लैट पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि शेफाली की नब्ज चल रही थी, लेकिन हालत बेहद गंभीर थी।

अब सभी की नजर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और लैब जांच की रिपोर्ट पर टिकी है, जो आने वाले दिनों में शेफाली की मौत की असली वजह सामने लाने में मदद कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत