न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेफाली को गए 12 घंटे से ज़्यादा हो चुके, पर अब भी मौत को लेकर बना हुआ है सस्पेंस; परिवार और फैंस की आंखें नम, दिल बेचैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन को 12 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन उनकी मौत की वजह अब भी साफ नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार जारी है, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 3:43:58

शेफाली को गए 12 घंटे से ज़्यादा हो चुके, पर अब भी मौत को लेकर बना हुआ है सस्पेंस; परिवार और फैंस की आंखें नम, दिल बेचैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जिन्होंने ‘कांटा लगा’ गाने से हर युवा दिल में अपनी खास जगह बना ली थी, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार की देर रात जब अचानक उनके निधन की खबर आई, तो मानो सब कुछ थम सा गया। हर कोई स्तब्ध रह गया कि इतनी चहकती, मुस्कुराती और फिट नजर आने वाली शेफाली अचानक कैसे चली गईं। उनके फैंस और करीबी अभी तक इस दुखद समाचार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शेफाली को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीमें इस रहस्यमयी घटना की तह में जाने की कोशिश कर रही हैं। शुक्रवार रात करीब 1 बजे पुलिस और जांच दल शेफाली के घर पहुंचे और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी। उस रात ही उनके घर पर काम करने वाले कुक और मेड को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

पिछले 12 घंटों में क्या-क्या हुआ?

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद से पिछले 12 घंटों में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। जिनमें उनकी सेहत, दवाएं और हाल के दिनों की दिनचर्या से जुड़ी बातें शामिल हैं:

- शेफाली को शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अस्पताल ले जाया गया।

- कुछ देर पहले ही रात 9 बजे उनके पति पराग त्यागी बाइक से सोसाइटी लौटे थे।

- वॉचमैन ने बताया कि दो दिन पहले ही शेफाली और पराग अपने डॉगी के साथ सोसाइटी में टहलते नजर आए थे, तब वे बिल्कुल स्वस्थ और खुश दिखाई दी थीं।

- अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद एक व्यक्ति, जो शायद उनका करीबी दोस्त था, मोटरसाइकिल पर आया और वॉचमैन को बताया – “शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रहीं...”

- इस खबर के बाद से पुलिस लगातार घर में मौजूद हर शख्स से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मेड और कुक से भी की गहराई से पूछताछ

रात 1 बजे के बाद ही पुलिस और फॉरेंसिक यूनिट शेफाली के घर पहुंची। मौके पर दो मोबाइल फॉरेंसिक वैन भी मौजूद थीं। पूछताछ का दायरा सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घर पर काम करने वाले स्टाफ से भी कई सवाल पूछे गए। रात में शेफाली के मेड और कुक को अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

शेफाली की सेहत से जुड़े खुलासे

बेशक शेफाली देखने में बेहद फिट और एनर्जेटिक लगती थीं, लेकिन अब सामने आया है कि वो काफी समय से कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो तकरीबन 15 साल तक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थीं और स्कूल के दिनों में उन्हें बार-बार दौरे आते थे। इस स्थिति ने उनके आत्मविश्वास को बुरी तरह प्रभावित किया था।

करवा रही थीं एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट

इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि शेफाली पिछले 5-6 वर्षों से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, वह विटामिन C और Glutathione जैसी दवाएं ले रही थीं, जो आमतौर पर स्किन फेयरनेस के लिए दी जाती हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इन दवाओं का दिल पर कोई असर नहीं होता।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल शेफाली का शव कूपर अस्पताल में है, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया जारी है। इस रिपोर्ट से ही यह साफ होगा कि शेफाली की अचानक हुई मौत का असली कारण क्या था। हर कोई इस रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है – उनके चाहने वाले, परिवार, और पूरा फिल्म जगत।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि शेफाली न सिर्फ एक खूबसूरत अदाकारा थीं बल्कि उनका करियर भी रफ्तार पकड़ रहा था। लेकिन आजकल जिस तरह मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन और स्ट्रेस की वजह से युवाओं की जिंदगी असमय थम रही है, वह चिंताजनक है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत