न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद वायरल हुई उनकी आखिरी पोस्ट, फैंस बोले – ‘OMG... विश्वास नहीं हो रहा’

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ‘कांटा लगा’ गर्ल के निधन से फैंस सदमे में हैं। उनकी पोस्ट पर यूजर्स भावुक कमेंट्स कर रहे हैं – "यकीन करना मुश्किल है..."

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 8:43:24

 Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद वायरल हुई उनकी आखिरी पोस्ट, फैंस बोले – ‘OMG... विश्वास नहीं हो रहा’

'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का मात्र 42 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया है। शुक्रवार की रात आई इस चौंकाने वाली खबर से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। जिन लोगों ने उन्हें हंसते-खिलखिलाते देखा था, उनके लिए ये खबर किसी सदमे से कम नहीं है।

बताया जा रहा है कि शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद पति पराग त्यागी और तीन अन्य करीबी लोग उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उनकी मौत का कारण अब तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है।

इसी बीच, शेफाली की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस की आंखें नम हो गई हैं।

शेफाली की आखिरी पोस्ट ने सबको भावुक कर दिया

अपनी इस आखिरी पोस्ट में शेफाली बेहद आत्मविश्वास के साथ कैमरे के सामने पोज़ देती नजर आ रही हैं। उन्होंने डीप नेकलाइन, फुल स्लीव्स और वर्टिकल शिमर डिटेल्स वाला फ्लेयर्ड आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद स्टनिंग और चार्मिंग लग रही थीं।

स्टूडियो की चमचमाती लाइट्स के बीच उनकी ये फोटोशूट वाली तस्वीरें आज उनकी मुस्कान की आखिरी याद बन चुकी हैं।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था – "Bling it on baby..."

ये चार शब्द अब उनके चाहने वालों के लिए एक इमोशनल झटका बन चुके हैं। इस पोस्ट पर अब हज़ारों की तादाद में कमेंट्स आ रहे हैं।
फैंस को नहीं हो रहा यकीन, कमेंट बॉक्स में उमड़ा भावनाओं का सैलाब

इस पोस्ट पर फैंस अपने-अपने तरीके से गहरा शोक और disbelief जता रहे हैं। किसी ने लिखा – “क्या किसी को इसका कारण पता है? लगता है यह कोई अफवाह है…काश ऐसा ही होता।”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया – “OMG... विश्वास नहीं हो रहा। भगवान से कहो कि नीचे आ जाएं और ये सब ठीक कर दें।”

वहीं, कई लोगों ने बस एक लाइन में अपना दर्द बयान किया – “यकीन नहीं हो रहा कि अब आप नहीं होंगी…”

फैंस का ये रिएक्शन दर्शाता है कि शेफाली लोगों के दिलों में कितनी गहराई से बसी थीं।

‘कांटा लगा’ से पहचान, ‘बिग बॉस 13’ से दोबारा पाई सुर्खियां

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से अपनी पहचान बनाई थी और वो एक ग्लैमरस पॉप आइकन बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन बिग बॉस 13 में वापसी कर उन्होंने फैंस को अपने व्यक्तित्व का नया पक्ष दिखाया।

2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की और उसके बाद से वो थोड़ी लाइमलाइट से दूर हो गईं। हालांकि, वो कभी-कभार एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपनी झलक जरूर दिखाती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा