न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैंस की रिएक्शन से उत्साहित शाहरुख ने तुरंत यूं कहा थैंक्स, जानें OTT पर कब आ सकती है ‘जवान’

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए आज गुरुवार (7 सितंबर) का दिन बहुत खास है। जहां देशभर में जनमाष्टमी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 6:27:20

फैंस की रिएक्शन से उत्साहित शाहरुख ने तुरंत यूं कहा थैंक्स, जानें OTT पर कब आ सकती है ‘जवान’

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए आज गुरुवार (7 सितंबर) का दिन बहुत खास है। जहां देशभर में जनमाष्टमी की धूम मची हुई है, वहीं लोगों के सिर पर आज ही रिलीज हुई शाहरुख की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। छुट्टी का दिन होने से लोग सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बहुत अच्छे संकेत है क्योंकि करीब एक महीने से ‘गदर 2’ के लिए भी फैंस की ऐसी ही दीवानगी देखने को मिली है।

शाहरुख दर्शकों का प्यार देख अभिभूत हो गए हैं और उन्होंने जरा भी देर किए बगैर फटाफट उन्हें थैंक्स कह डाला। शाहरुख ने इसके लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘'वाह, मुझे समय निकालना होगा और हर फैन क्लब और आप सभी को धन्यवाद देना होगा जो सिनेमाघरों में इतनी खुशी से गए हैं। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। जैसे ही मुझे समय मिलेगा, मैं निश्चित रूप से जो जरूरी होगा वो करूंगा। जवान से प्यार करने के लिए लव यू।'’

सैकनिल्क के मुताबिक भारत में 'जवान' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 70 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है। बता दें कि ‘जवान’ का पूरे देश में इतना ज्यादा क्रेज है कि सिनेमाघर मालिकों ने न केवल मेट्रो शहरों में बल्कि बी और सी सेंटर में भी सुबह 6 और 7 बजे शो शुरू कर दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर तमिल निर्देशक एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी हैं।

shahrukh khan,jawan,shahrukh khan fans,jawan movie,jawan ott,jawan satellite rights,pathan,amazon prime video

250 करोड़ रुपए में बिके हैं ‘जवान’ के सैटेलाइट राइट्स!

‘जवान’ के रिलीज होते ही सबके मन में सवाल उठने लगा है कि ये कब और किस ओवर द टॉप (OTT) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस, हॉटस्टार, जी5, वूट और सोनीलिव जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। इसका कारण ये है कि शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के इन सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ अच्छे रिश्ते हैं।

खबर है कि ‘जवान’ के सैटेलाइट राइट्स 250 करोड़ की भारी भरकम राशि में बेचे गए हैं। इसमें डिजिटल, उपग्रह प्रसारण और म्यूजिक अधिकार शामिल हैं। इसी साल सुपर-डुपर हिट रही शाहरुख की 'पठान' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, लेकिन वह YRF प्रोडक्शन थी। ‘जवान’ को OTT पर इस दिवाली पर रिलीज किया जा सकता है। आपको बता दें कि ‘पठान’ को थिएटर में रिलीज होने के 56 दिन बाद OTT पर रिलीज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार