न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान के ‘सबसे बड़े फैन’ ने दुनिया को कहा अलविदा, फातिमा सना शेख ने ‘किंग खान’ के लिए कही यह बात

अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) तीन दशक से भी ज्यादा समय से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस बीच उनके प्रशंसक से जुड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Aug 2023 6:22:48

शाहरुख खान के ‘सबसे बड़े फैन’ ने दुनिया को कहा अलविदा, फातिमा सना शेख ने ‘किंग खान’ के लिए कही यह बात

अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) तीन दशक से भी ज्यादा समय से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस बीच उनके प्रशंसक से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। शाहरुख का सबसे बड़ा फैन क्लब Shah Rukh Khan Universe Fan Club (SRK Universe) शुरू करने वाले मुहम्मद अशरफ का सोमवार (31 जुलाई) को निधन हो गया। अशरफ मॉलदिव्स के रहने वाले थे। वे पिछले 14 महीनों से बीमार चल रहे थे।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अशरफ शुरू से ही शाहरुख के फैन थे। शाहरुख ने कई मौकों पर अशरफ से मुलाकात की थी। शाहरुख से अशरफ की निकटता देखते हुए किंग खान के दूसरे फैन भी धीरे-धीरे अशरफ से जुड़ने लगे। तब अशरफ ने SRK Universe नाम का प्लेटफॉर्म शुरू किया। सोशल मीडिया चैनल्स शुरू किए। फिलहाल Shah Rukh Khan Universe Fan Club के ट्विटर पर 5 लाख 57 हजार और फेसबुक पर 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अशरफ अपने प्रिय स्टार शाहरुख की फिल्मों की रिलीज को त्योहार की जैसे सेलिब्रेट करते थे। वे फैंस के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो का इंतजाम करते थे। अशरफ दुनियाभर से 50 हजार लोगों को रिस्ट बैंड देते थे, जिससे वो शाहरुख की फिल्म का फर्स्ट शो देख पाते थे। वे शाहरुख के नाम पर चैरिटी करते थे। अशरफ फैंस की तरफ से शाहरुख को कई अवॉर्ड्स गिफ्ट किया करते थे।

shahrukh khan,mohammed ashraf. fatima sana shaikh,king khan,aamir khan,dangal

फातिमा को शाहरुख की तरह का रोमांस बहुत पसंद

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख उनका नाम आमिर खान के साथ जुड़ता रहा है। अब फातिमा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह आमिर के बजाय शाहरुख खान की फैन हैं। जब फातिमा छोटी थीं तो उन्होंने शाहरुख की फिल्म 'वन टू का फोर' में काम किया था। ह्यूमंस ऑफ सिनेमा के साथ बात करते हुए फातिमा ने कहा कि मैं शाहरुख की फैन हूं लेकिन मुझे लगता है कि आमिर ने बहुत सी ऐसी फिल्में की हैं जो अलग तरह की हैं। इनमें रंग दे बसंती, पीके, पीपली लाइव सहित अन्य हैं। मुझे शाहरुख की कुछ कुछ होता है पसंद है।

मुझे शाहरुख की तरह का रोमांस बहुत पसंद है, क्या रोमांस दिखाते हैं... मुझे वैसा पसंद है... रोमांस और बदला लेने का विचार हममें अक्सर वहां से आता है जैसा हम देखते हैं। फातिमा जल्द ही फिल्म 'सैम बहादुर' में दिखाई देंगी। इसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की भूमिका की है। इसमें विकी कौशल लीड रोल कर रहे हैं। साथ ही सान्या मल्होत्रा भी दिखाई देंगी। डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। इसके अलावा फातिमा के पास अनुराग बासु की 'मेट्रो... इन दिनों' भी है। फातिमा ने बाल कलाकार के रूप में भी कई फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत