न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Cruise Ship Drugs Case: आर्यन को आज जमानत मिलने की उम्मीद, कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी NCB

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए आज का दिन बहुत अहम है। उनके वकील सतीश मानशिंदे मुंबई के सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 9:02:40

Cruise Ship Drugs Case: आर्यन को आज जमानत मिलने की उम्मीद, कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी NCB

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए आज का दिन बहुत अहम है। उनके वकील सतीश मानशिंदे मुंबई के सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे। उनकी एक दिन की NCB कस्टडी भी आज ही खत्म हो रही है। वहीं, खबर है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) उनकी जमानत का विरोध नहीं करने वाली है।

आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा की एक दिन की NCB कस्टडी भी आज समाप्त हो रही है। अदालत में पेशी से पहले NCB की टीम तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। रविवार की रात तीनों को NCB ऑफिस में ही गुजारनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि NCB अधिकारियों ने देर रात भी आर्यन और अरबाज को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की है।

कस्टडी के लिए 5 अन्य आरोपियों पेशी आज

NCB ने इसी मामले में हिरासत में लिए गए 5 और लोगों को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इन पांचों के नाम हैं- नुपुर सारिका, इस्मीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा।

NCB आज इन सभी को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशयल कस्टडी की मांग करेगी। एक अन्य व्यक्ति को NCB ने बेलापुर से गिरफ्तार किया है। हालांकि, इसके नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

रविवार को आर्यन समेत तीनों की कस्टडी मांगते हुए सरकारी वकील अद्वैत सेतना ने कहा, 'आरोपियों के पास से वॉट्सऐप चैट मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। इसके अलावा आरोपियों से प्रतिबंधित ड्रग्स भी मिली है। उसके सोर्स और लिंक्स खंगालने जरूरी हैं।'

सेतना ने कहा कि वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि आरोपी ड्रग कंजंप्शन और ड्रग्स नेक्सेस से जुड़े हुए हैं। इसके बाद स्टेट बनाम अनिल शर्मा केस का हवाला देते हुए सेतना ने जमानती धारा में आर्यन की कस्टडी की मांग की।

बता दे, आर्यन खान पर NDPC 8 C (मादक पदार्थ का उत्पादन, रखने, खरीदने या बेचने), 20 B, 27 (मादक पदार्थ का सेवन करने) और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन धाराओं के तहत ड्रग्स का सेवन करना, जानबूझकर ड्रग्स लेना और ड्रग्स खरीदने जैसी चीजें आती हैं। इन्हीं के तहत आर्यन की गिरफ्तारी हुई है और खबर है कि आर्यन खान ने ड्रग्स लेना स्वीकार किया है हालाकि, आर्यन ने ड्रग्स खरीदने की बात से साफ मना कर दिया है।

आर्यन के पास से किसी ड्रग की बरामदगी भी नहीं हुई है। नसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद तैयार मेमो के मुताबिक, छापेमारी के बाद 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी,21 ग्राम चरस और 22 नशे की गोलियां बरामद की गई हैं। इसके साथ ही 1.33 लाख की नकदी जब्त की गई है।

आर्यन के वकील ने कहा - उनके पास कोई ड्रग नहीं मिली

आर्यन की तरफ से वकील सतीश मानशिंदे ने पैरवी करते हुए कहा था कि मेरे क्लाइंट का केस जमानती है। मैं जमानत की अर्जी दाखिल करता, लेकिन रविवार होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। मेरे क्लाइंट को आयोजकों ने बुलाया था। उनके पास क्रूज का टिकट भी नहीं था। उनके पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा चुकी है। उसमें भी कुछ नहीं मिला। मानशिंदे ने दलील दी- NCB ने भी कहा है कि आर्यन के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। न ही उन्होंने किसी तरह की ड्रग्स ली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत