Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Aryan Khan Drugs case: शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, NCB करेगी विरोध

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के वकीलों ने एक बार फिर जमानत याचिका दाखिल की है। इसकी सुनवाई आज 13 अक्टूबर को होने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 9:14:20

Aryan Khan Drugs case:  शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, NCB करेगी विरोध

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के वकीलों ने एक बार फिर जमानत याचिका दाखिल की है। इसकी सुनवाई आज 13 अक्टूबर को होने वाली है। इससे पहले आर्यन खान की जमानत याचिका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट खारिज कर चुकी है। आर्यन से लगातार ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ जारी है। इस वक्त आर्यन ड्रग्स केस के मामले में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

सुनवाई के दौरान नारकोरिटक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोर्ट से इस मामले में एक हफ्ते का समय देने की मांग की थी। कोर्ट ने एनसीबी को बुधवार यानी आज तक का समय दिया है। मामले में जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का कहना है कि हम और अभियोजन पक्ष कोशिश करेंगे कि मामला तार्किक निषकर्ष पर पहुंचे, हमारा केस मजबूत है और हम इसे कोर्ट में पेश करेंगे।
अब तक 20 लोगों को हो चुकी है गिरफ्तारी

आपको बता दें कि शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान 2 अक्टूबर को एनसीबी ने आर्यन को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज से हिरासत में लिया था जहां रेव पार्टी चल रही थी। इसके बाद एनसीबी ने आर्यन से पूछताछ की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने 2 अक्टूबर को जब क्रूज पर रेड मारी थी तो वहां से आर्यन, उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा नाम की एक लड़की को भी हिरासत में लिया था जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीन समेत इस केस में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। सतीश मानाशिंदे की जगह अमित देसाई लड़ेंगे केस

आपको बता दें कि आर्यन खान का केस अब तक मशहूर वकील सतीश मानाशिंदे लड़ रहे थे। जिन्होंने इससे पहले रिया चक्रवर्ती का भी केस लड़ा और उन्हें जमानत दिलवाई थी। हालांकि, आर्यन को बेल दिलाने में सतीश मानाशिंदे सफल नहीं हो सकते। इसी वजह से अब आर्यन का केस नए वकील के हाथ में चला गया है और वहीं अब इस केस को लड़ने वाले हैं। खबर है कि सतीश मानाशिंदे की जगह अमित देसाई केस लड़ने वाले है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology