मुंबई क्रूज ड्रग केस में आरोपी आर्यन खान की बुधवार को बेल याचिका खारिज होने के बाद आज गुरुवार को उनके पिता और अभिनेता शाहरुख खान मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे। पिता और पुत्र के बीच तकरीबन 18 मिनट तक मुलाकात चली। इससे पहले बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने 18 पन्नों में दिए आदेश में कहा कि पहली नजर में देखने पर पता चलता है कि आर्यन खान के खिलाफ सबूत हैं।














