न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मिशन रानीगंज’ ने ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ व ‘दोनों’ को पछाड़ा, ‘जवान’ 1100 करोड़ पार, इन 3 फिल्मों का भी जानें हाल

इस साल ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ की जबरदस्त सफलता से फिल्म इंडस्ट्री उत्साहित है। सिनेमाघरों में लगातार नई-नई फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 12:49:11

‘मिशन रानीगंज’ ने ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ व ‘दोनों’ को पछाड़ा, ‘जवान’ 1100 करोड़ पार, इन 3 फिल्मों का भी जानें हाल

इस साल ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ की जबरदस्त सफलता से फिल्म इंडस्ट्री उत्साहित है। सिनेमाघरों में लगातार नई-नई फिल्में पहुंच रही हैं। हालांकि इनके लिए दर्शकों में सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्मों जैसा क्रेज नहीं दिख रहा। बहरहाल शुक्रवार (6 अक्टूबर) को दो फिल्में अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ रिलीज हुई।

इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार (5 अक्टूबर) को सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की फिल्म ‘दोनों’ ने थिएटर्स में दस्तक दी। अब हम इन तीनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालेंगे। सबसे पहले बात करते हैं ‘मिशन रानीगंज’ की। यह एक बहादुर खनन इंजीनियर दिवंगत जसवंत सिंह गिल द्वारा साल 1989 में किए गए बचाव मिशन की सच्ची कहानी पर आधारित है।

Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में 2.80 करोड़ रुपए की कमाई की। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा हैं। अब ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ का हाल भी देख लिया जाए। करण बुलानी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म ने पहले दिन मात्र 80 लाख रुपए की कमाई की। फिल्म में भूमि के साथ शहनाज गिल, शिबानी बेदी, कुशा कपिला और डॉली सिंह भी हैं।

फिल्म पांच दोस्तों और महिला यौन सुख की अवधारणा के साथ उनकी मुलाकात के इर्द-गिर्द घूमती है। अब नंबर आता है ‘दोनों’ का। इसकी पहले दिन की कमाई मात्र 35 लाख रुपए ही रही। यह राजवीर और पलोमा के साथ सूरज बड़जात्या के बेटे डायरेक्टर अवनीश बड़जात्या की भी पहली ही फिल्म है।

box office collection,mission raniganj,dono,thank you for coming,jawan,fukrey 3,chandramukhi 2,the vaccine war movie

‘जवान’ के साथ देखें ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ की रिपोर्ट

‘जवान’ अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। शुक्रवार शाम शाहरुख खान की प्रबंधक पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि जवान ने 1100 करोड़ रुपए पार करने वाली पहली फिल्म बनकर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म की कमाई अब 1103.27 करोड़ रुपए हो गई है।

इसने भारत में 619.92 करोड़ और विदेशों में 369.90 करोड़ रुपए कमा लिए। बता दें कि ‘जवान’ को 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था। फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 28 सितंबर को कंगना रनौत अभिनीत ‘चंद्रमुखी 2’ और विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ‘द वैक्सीन वॉर’ के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई।

तीनों फिल्मों में कॉमेडी से भरपूर ‘फुकरे 3’ बाजी मारने में सफल रही। इसमें पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। भारत में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 65 करोड़ रुपए के पार जा चुका है। सैकनिल्क के मुताबिक ‘फुकरे 3’ ने 9वें दिन शुक्रवार (6 अक्टूबर) को बॉक्स ऑफिस पर 2.20 करोड़ रुपए की कमाई की।

उसने पहले दिन 8.82 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी तरह ‘चंद्रमुखी 2’ ने अब तक कुल 34.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 'द वैक्सीन वॉर' बॉक्स ऑफिस पर शुरू से ही सुस्त दिखाई दे रही है। फिल्म ने 8 दिनों में कुल 8.5 करोड़ रुपए कमाए थे। इसने 9वें दिन तो 8-9 लाख रुपए की ही कमाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार