न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को सतीश कौशिक ने किया था शादी के लिए प्रपोज, कहा था - 'मैं हूं न, तू चिंता क्यों करती है?'

सतीश कौशिक फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि सतीश कौशिक ने दिल में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता बसती थीं। सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता को शादी के लिए प्रपोज किया था, और वो भी उस वक्त जब वो प्रेग्नेंट थीं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 12:04:03

प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को सतीश कौशिक ने किया था शादी के लिए प्रपोज, कहा था - 'मैं हूं न, तू चिंता क्यों करती है?'

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने आज गुरुवार तड़के अंतिम सांस ली। सतीश कौशिक का जाना सिनेमा जगत के लिए बड़ा नुकसान है। सतीश कौशिक ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी खूब नाम कमाया। सतीश कौशिक ने फिल्मों में कॉमेडियन और बतौर सपोर्टिंग आर्टिस्ट भी काम किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार थी। वो हर किरदार में जान फूंक देते थे।

नीना गुप्ता से करना चाहते थे शादी

सतीश कौशिक फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि सतीश कौशिक ने दिल में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता बसती थीं। सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता को शादी के लिए प्रपोज किया था, और वो भी उस वक्त जब वो प्रेग्नेंट थीं।

नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में इस बात का खुलासा किया था। नीना गुप्ता ने अपनी किताब में बताया था कि सतीश कौशिक उनसे शादी करके मसाबा गुप्ता के पिता बनना चाहते थे। सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता से कुछ ऐसा कहा था, जिसने उनका दिल जीत लिया था।

सतीश कौशिक ने कहा था- 'चिंता मत करो, अगर बच्चा डार्क स्किन का पैदा होता है तो बोल देना कि यह मेरा है और हम शादी कर लेंगे। किसी को किसी बात पर शक नहीं होगा।'

नीना गुप्ता ने जब ये खुलासा किया था, तो सतीश कौशिक का भी इसपर रिएक्शन आया था। सतीश कौशिक ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नीता गुप्ता की काफी तारीफ की थी। सतीश कौशिक ने कहा था कि वो नीना गुप्ता के साथ एक सच्चे दोस्त की तरह खड़े होना चाहते थे। वो जिस तरह बिना शादी के बच्चे की अकेले ही परवरिश करती हैं उसकी भी सतीश कौशिक ने काफी सराहना की थी।

सतीश कौशिक ने कहा था- एक सच्चे दोस्त की तरह मैं उनके साथ खड़ा होना चाहता था। मैंने उन्हें आत्मविश्वास दिलाना चाहा था कि मैं उनके साथ हूं। मैं उन्हें उस दौरान अकेला महसूस नहीं कराना चाहता था। दिन के आखिर में दोस्त ही सही के लिए खड़े होते हैं। शादी के लिए जब मैंने नीना को प्रपोज किया था तो मेरे अंदर काफी मिक्स्ड इमोशन्स थे। ह्यूमर के साथ इज्जत थी। बतौर बेस्टफ्रेंड सपोर्ट करना चाहता था, जब उन्हें एक व्यक्ति की सबसे ज्यादा जरूरत थी तो मैंने उन्हें कहा था कि मैं हूं न, तू चिंता क्यों करती है?

उस समय नीना काफी इमोशनल हो गई थीं। नीना गुप्ता ने अपनी किताब में लिखा- यह बहुत ही दोस्ताना जैस्चर था। मेरी आंखों से आंसू आ गए कि देखो, मेरे कैसे फ्रेंड हैं, जिनके दिल में यह बात आई और उन्होंने मुझसे ऐसा कहा। मैं बहुत प्रभावित हो गई, मैं बहुत टच्ड थी। मैंने कहा- थैंक्यू वेरी मच। लेकिन मुझे नहीं लगता इसकी जरूरत पड़ेगी।

सतीश कौशिक और नीना गुप्ता की शादी तो नहीं हो पाई, लेकिन दोनों साल 1975 से अभी तक एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे। सतीश कौशिक के निधन से पूरा सिनेमा जगत सदमे में है। हर किसी का दिल भारी है। सतीश कौशिक तो चले गए, लेकिन अपने पीछे वो कई खूबसूरत यादें छोड़ गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप