न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सतीश कौशिक की मौत में फंसा पेच : दिल्ली पुलिस ने फार्म हाउस से बरामद की 'आपत्तिजनक दवाएं', यहीं हुई थी तबीयत खराब

दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को कुछ आपत्तिजनक दवाइयां मिली हैं। जिस फार्महाउस में सतीश कौशिक ने मौत से एक दिन पहले होली पार्टी की थी वहां से ये दवाइयां मिली हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Mar 2023 10:00:21

सतीश कौशिक की मौत में फंसा पेच : दिल्ली पुलिस ने फार्म हाउस से बरामद की 'आपत्तिजनक दवाएं', यहीं हुई थी तबीयत खराब

दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को 66 साल की उम्र में निधन हुआ। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। लेकिन अब सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को कुछ आपत्तिजनक दवाइयां मिली हैं। जिस फार्महाउस में सतीश कौशिक ने मौत से एक दिन पहले होली पार्टी की थी वहां से ये दवाइयां मिली हैं। इनमें नियमित दवाइयां भी हैं जैसे डाइजीन और शुगर की। इसके अलावा भी कुछ दवाइयां हैं जिनकी जांच की जा रही है। फॉर्म हाउस सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू का है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फॉर्म हाउस से बरामद आपत्तिजनक दवाइयों के पैकेट किसके लिए थे? किसने इस्तेमाल किए? उनसे सतीश कौशिक का कोई संबंध है या नहीं, ये जांच के बाद साफ होगा।पुलिस को यह भी पता चला है कि विकास मालू पर सालों पुराना एक रेप केस था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह केस कब और कहां दर्ज किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर्स ने अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया है। एक्टर की बॉडी पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। जांच के लिए खून और हार्ट को रखा गया है। एक हफ्ते से लेकर 15 दिन में पुलिस को खून और हार्ट की रिपोर्ट मिल जाएगी। पुलिस अभी किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसमें मौत की असल वजह का पता चलेगा। पुलिस ने गेस्ट लिस्ट की जानकारी भी ली है।

बता दे, 7 मार्च को सतीश कौशिक मुंबई में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की थीं। मुंबई में दोस्तों संग होली खेलने के बाद सतीश कौशिक ने 8 मार्च को दिल्ली में होली खेली थी। उन्होंने दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्महाउस में अपनी फैमिली के साथ होली खेली थी। दिन में होली खेलने के बाद आधीरात 12:10 बजे उन्हें बेचैनी होने लगी थी। एक्टर ने अपने मैनेजर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर्स ने सतीश कौशिक को बचाने की काफी कोशिश की थी। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी और 11 साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स