न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से सामने आया सलमान का लुक, इस डायरेक्टर के साथ काम को तैयार सुपरस्टार

सुपरस्टार सलमान खान (59) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वे इस समय फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 2:12:17

2 News : ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से सामने आया सलमान का लुक, इस डायरेक्टर के साथ काम को तैयार सुपरस्टार

सुपरस्टार सलमान खान (59) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वे इस समय फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। अब फिल्म के सेट से सलमान की एक नई फोटो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान खान आर्मी की यूनिफॉर्म पहने हुए दिख रहे हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह तस्वीर एक फैन के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है। सलमान पूरी तरह से एक सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सेना की वर्दी पहन रखी है और कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कई फॉलोवर्स ने तस्वीर पर हार्ट की इमोजी भी भेजी है। इससे पहले सलमान ने सितंबर में खुद ही फिल्म की पहली तस्वीर शेयर की थी। उसमें वह क्लैपरबोर्ड के साथ थे। उन्होंने वहां भी आर्मी यूनिफॉर्म ही पहनी हुई थी। उनके चेहरे पर ब्लड के निशान थे। यह तस्वीर काफी सीरियस मूड में थी। सलमान ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए केवल ‘बैटल ऑफ गलवान’ लिखा था। बता दें फिल्म वर्ष 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। यह झड़प भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई थी।

यह लड़ाई बिना हथियारों के लड़ी गई एक दुर्लभ झड़प थी जो जानलेवा साबित हुई। सैनिकों ने लाठी और पत्थरों का इस्तेमाल किया था। फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। निर्माताओं ने रिलीज डेट की घोषणा भी नहीं की है। सलमान इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 18 को भी होस्ट कर रहे हैं।

साउथ इंडियन डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ फिल्म करेंगे सलमान खान

इस साल मार्च में ईद के मौके पर सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई थी। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों तक नहीं पहुंच पाई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सलमान के फैंस हताश हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जताई। लोगों ने लिखा कि सलमान को अपने स्टारडम को हल्के में नहीं लेना चाहिए और उन्हें अपनी अगली फिल्मों में काबिल फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहिए।

हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर साउथ इंडियन डायरेक्टर महेश नारायणन की आगामी फिल्म ‘पेट्रिएट’ का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया। फिल्म में मोहनलाल और ममूटी जैसे सितारे शामिल हैं। सलमान की इस पोस्ट को देख इंडस्ट्री और फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वे महेश नारायणन की फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। इस साल मई में खबर आई थी कि सलमान और महेश ने एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। मुंबई में उनकी पहली मीटिंग हो चुकी थी और फिल्म की कहानी सलमान को बहुत पसंद आई।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म 70 से 90 के दशक में सेट होगी और पीरियड एक्शन थ्रिलर के रूप में बनाई जाएगी। सलमान ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग पूरी कर महेश के साथ फिल्म पर काम शुरू करेंगे। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू हो जाएगी। सलमान को बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं और वे अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में फैंस को उनसे हमेशा तगड़ी उम्मीदें रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत